फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Pulsar 150 vs Apache RTR 160, Which Bike Better Under Rs 1.2 Lakh?

बजाज पल्सर 150 या टीवीएस अपाचे आरटीआर: 1.2 लाख के बजट में कौन-सी बाइक है परफेक्ट? जानें पावर, माइलेज की तुलना

Wed, 02 Sep 2026 07:44 AM IST
जागृति शुक्ला ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जागृति शुक्ला Updated Wed, 02 Sep 2026 07:44 AM IST
सार
Register For Event

भारतीय ऑटो बाजार में 150cc से 160cc सेगमेंट की बाइक्स को काफी पसंद किया जाता है। रोजाना के कॉलेज, ऑफिस या शहर में राइडिंग के लिए ये बढ़िया विकल्प माने जाते हैं। अगर आप भी इस सेगमेंट में बाइक लेना चाहते हैं, तो यहां जानिए दो ऐसी बाइक्स, जो आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है।
 

विज्ञापन
Pulsar 150 vs Apache RTR 160, Which Bike Better Under Rs 1.2 Lakh?
150cc से 160cc सेगमेंट की बाइक्स की तुलना - फोटो : tvsmotor and bajajauto

विस्तार

बजाज पल्सर 150 और टीवीएस अपाचे RTR 160 इसी कैटेगरी की पसंदीदा बाइक्स में से एक हैं। दोनों की कीमत करीब 1.2 लाख के आसपास है। ऐसे में अगर आपका बजट इसी रेंज में है, तो दोनों में से सही बाइक चुनना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। आइए इंजन, पावर, माइलेज, डिजाइन और कीमत के आधार पर दोनों की तुलना करते हैं।

विज्ञापन


इंजन और पावर में कौन आगे?

  • बजाज पल्सर 150 में 149.5सीसी का इंजन मिलता है। यह इंजन 14PS की पावर और 14.1Nm का टॉर्क देता है। रोजाना इस्तेमाल के लिए यह पर्याप्त पावर उपलब्ध कराता है और शहर की सड़कों पर इसे चलाना आसान रहता है।
  • विज्ञापन
  • वहीं टीवीएस अपाचे RTR 160 में 159.7cc का इंजन दिया गया है। यह 16.04PS की पावर जनरेट करता है, जो पल्सर 150 से ज्यादा है। हालांकि इसका टॉर्क 13.85Nm है, जो पल्सर 150 के मुकाबले थोड़ा कम है।
  • विज्ञापन
    विज्ञापन
  • सीधी तुलना में पावर के मामले में अपाचे RTR 160 आगे है, जबकि पल्सर 150 का टॉर्क थोड़ा ज्यादा है। स्पोर्टी राइड और तेज परफॉर्मेंस पसंद करने वालों को अपाचे ज्यादा पसंद आ सकती है, जबकि शहर में रोजाना इस्तेमाल के लिए पल्सर का ज्यादा टॉर्क उपयोगी हो सकता है।


माइलेज में लगभग बराबर मुकाबला
माइलेज के मामले में दोनों बाइक्स के बीच आपको ज्यादा अंतर नहीं है। पल्सर 150 करीब 47.5kmpl का माइलेज देती है, जबकि अपाचे आरटीआर 160 करीब 47kmpl का माइलेज देती है। यानी पेट्रोल की बचत के मामले में दोनों के बीच मामूली अंतर है। यानी पेट्रोल की बचत को प्राथमिकता देने वाले ग्राहकों के लिए दोनों में से किसी एक को चुनने पर माइलेज में बहुत बड़ा अंतर नहीं मिलेगा।

किसका डिजाइन ज्यादा आकर्षक?

  • हालांकि वैसे तो यह पूरी तरह आपके पसंद भी निर्भर करता है। पल्सर 150 का डिजाइन लंबे समय से ग्राहकों के बीच लोकप्रिय रहा है। इसका लुक दमदार है और यह उन लोगों को पसंद आ सकता है जो रोजाना इस्तेमाल के लिए एक जाना-पहचाना और आरामदायक विकल्प चाहते हैं।
  • दूसरी ओर, अपोच आरटीआर 160 का डिजाइन ज्यादा स्पोर्टी और आक्रामक है। इसका लुक खासकर युवाओं को आकर्षित कर सकता है। इसकी राइडिंग भी Pulsar की तुलना में ज्यादा स्पोर्टी महसूस हो सकती है।


कीमत में कौन आगे?

  • कीमत की बात करें तो पल्सर150 की शुरुआती कीमत करीब 1.15 लाख बताई गई है। वहीं अपाचे आरटीआर 160 की शुरुआती कीमत लगभग 1.13 लाख है।
  • इस हिसाब से शुरुआती कीमत में अपाचे आरटीआर 160 करीब दो हजार सस्ती बैठती है। हालांकि वास्तविक कीमत शहर और चुने गए वेरिएंट के अनुसार अलग हो सकती है।


फीचर्स और विकल्प

  • अगर आप अपनी बाइक फीचर के आधार पर चुनना चाहते हैं, तो अपाचे आरटीआर 160 कई विकल्पों और कलर ऑप्शन्स के साथ आती है। इससे ग्राहक अपनी पसंद और जरूरत के अनुसार मॉडल चुन सकते हैं।
  • पल्सर150 में विकल्प तुलनात्मक रूप से कम हैं, लेकिन इसका सरल और जाना-पहचाना पैकेज आज भी बड़ी संख्या में खरीदारों को पसंद आता है।


किसके लिए कौन सी बाइक बेहतर?

  • अगर आपकी प्राथमिकता ज्यादा पावर, स्पोर्टी डिजाइन और तेज राइडिंग है, तो अपाचे आरटीआर160 बेहतर विकल्प हो सकती है।
  • वहीं अगर आप रोजाना आरामदायक सफर, थोड़ा ज्यादा टॉर्क और जाना-पहचाना डिजाइन चाहते हैं, तो पल्सर150 आपके लिए बेहतर रह सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed