फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   monsoon 2025 india comprehensive car insurance coverage add-ons to consider

Car Insurance: क्या आपका कार इंश्योरेंस मानसून से होने वाले नुकसान को कवर करता है? जानें इसके लिए जरूरी ऐड-ऑन

Fri, 30 May 2025 03:44 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Fri, 30 May 2025 03:44 PM IST
सार
Register For Event

मानसून का मौसम एक ओर जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर कार मालिकों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। खासकर उन इलाकों में जहां पानी भर जाता है या सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं। अगर आपका इंश्योरेंस पॉलिसी उस खास नुकसान को कवर नहीं करता, तो कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है।

विज्ञापन
monsoon 2025 india comprehensive car insurance coverage add-ons to consider
मुंबई में मानसून की बारिश बनी आफत - फोटो : पीटीआई

विस्तार

मानसून का मौसम एक ओर जहां गर्मी से राहत देता है, वहीं दूसरी ओर कार मालिकों के लिए परेशानी का सबब भी बन जाता है। खासकर उन इलाकों में जहां पानी भर जाता है या सड़कें कीचड़ से भर जाती हैं। मुंबई, दिल्ली, बंगलूरू और कोलकाता जैसे शहरों में हाल ही में जो हालात देखने को मिले हैं, उन्होंने ये साफ कर दिया है कि बारिश के दौरान सड़कों का हाल किस कदर खराब हो सकता है। कई बार तो सड़कें नदियों जैसी लगने लगती हैं और ऐसे में कारों का नुकसान तय है।
विज्ञापन


कार इंजन को होता है सबसे ज्यादा नुकसान
भारी बारिश और आंधी-तूफान से पेड़ और खंभे गिर जाते हैं, जिससे कार को डेंट लग सकते हैं या दूसरी गंभीर क्षति हो सकती है। सबसे आम और महंगा नुकसान होता है इंजन का खराब होना, खासकर जब पानी कार के अंदर घुस जाता है। कई कार मालिक ये सोच कर निश्चिंत रहते हैं कि उनके पास इंश्योरेंस है, लेकिन हकीकत ये है कि आम इंश्योरेंस पॉलिसी ऐसी कई परिस्थितियों में क्लेम को नकार सकती है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - 2025 Honda Gold Wing Tour: होंडा गोल्ड विंग टूर बाइक का 50वां एनिवर्सरी मॉडल लॉन्च, जानें कीमत और क्या है खास
विज्ञापन
विज्ञापन

कब इंश्योरेंस कंपनी आपका क्लेम रिजेक्ट कर सकती है?
अगर आपका इंश्योरेंस पॉलिसी उस खास नुकसान को कवर नहीं करता, तो कंपनी क्लेम देने से मना कर सकती है। ज्यादातर कॉम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी में इंजन डैमेज को कवर नहीं किया जाता, खासकर अगर वह पानी भरने की वजह से हुआ हो। इसके अलावा, इंश्योरेंस कंपनियां ऐसे नुकसान के लिए भी क्लेम रिजेक्ट कर सकती हैं जो पुराने हों, टायर या ट्यूब से जुड़े हों, सामान्य घिसावट के कारण हों, या अगर डॉक्यूमेंट्स अधूरे हों।

इन जरूरी ऐड-ऑन को शामिल करें
मानसून के खतरे से बचने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी इंश्योरेंस पॉलिसी में कुछ खास ऐड-ऑन शामिल करें। ये थोड़े अतिरिक्त पैसे में काफी बड़ा सुरक्षा कवच दे सकते हैं।

यह भी पढ़ें - Honda CD 110 Dream: एक युग का अंत, 11 साल बाद बंद हुई होंडा सीडी 110 ड्रीम मोटरसाइकिल, जानें वजह

monsoon 2025 india comprehensive car insurance coverage add-ons to consider
मुंबई में मानसून की बारिश बनी आफत - फोटो : पीटीआई
जीरो डिप्रिशिएशन कवर
ये ऐड-ऑन ये सुनिश्चित करता है कि अगर आपकी कार को कोई नुकसान होता है, तो आपको पूरे क्लेम का भुगतान मिलेगा, बिना किसी पार्ट्स की वैल्यू कम किए। मानसून के दौरान जब कार बॉडी को नुकसान होना आम बात होती है, यह कवर बेहद फायदेमंद साबित हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Dark Patterns: Uber, Ola, Zepto जैसी 11 कंपनियों को सरकार का नोटिस, 'डार्क पैटर्न' से उपभोक्ताओं को गुमराह करने का आरोप

इंजन प्रोटेक्शन कवर
ये सबसे जरूरी ऐड-ऑन है, खासकर उन लोगों के लिए जो लो-लाइंग एरिया में रहते हैं। यह कवर इंजन में पानी घुसने, ऑयल लीक जैसी समस्याओं की वजह से हुए नुकसान को कवर करता है। इंजन रिपेयर या रिप्लेसमेंट काफी महंगा हो सकता है, इसलिए ये ऐड-ऑन उसे कवर करने के साथ ही मानसिक शांति देता है।

यह भी पढ़ें - Mibot EV: जापान में जबरदस्त हिट है यह सिंगल-सीटर इलेक्ट्रिक कार, कीमत छह लाख रुपये से कम, जानें खासियतें

monsoon 2025 india comprehensive car insurance coverage add-ons to consider
मुंबई में मानसून की बारिश बनी आफत - फोटो : पीटीआई
रोडसाइड असिस्टेंस (RSA)
यह एक और आम ऐड-ऑन है जिसे कई कार मालिक चुनते हैं। वाहन का खराब होना कार मालिकों के लिए एक बुरा सपना है, लेकिन मानसून के दौरान यह आम बात है, खासकर उन इलाकों में जहां जलभराव और बाढ़ आती है। रोडसाइड असिस्टेंस या RSA की सदस्यता लेने से ब्रेकडाउन के मामले में सहायता मिलती है, जिसमें टोइंग, छोटी-मोटी मरम्मत, फ्यूल डिलीवरी  और यहां तक कि जरूरत पड़ने पर रहने की सुविधा तक शामिल है, जो मानसून के दौरान बहुत मददगार हो सकता है।

यह भी पढ़ें - Toll Plaza: क्या हाईवे पर अब टोल प्लाजा बन जाएंगे इतिहास? नितिन गडकरी का बड़ा एलान, सामने आया प्लान

कंज्यूमेबल्स कवर
इस ऐड-ऑन के जरिए आप इंजन ऑयल, नट-बोल्ट जैसी चीजों के खर्च को भी कवर करवा सकते हैं। मानसून में पानी और गंदगी की वजह से ये सामान जल्दी खराब हो सकते हैं। और साधारण कॉम्प्रीहेंसिव कार इंश्योरेंस पॉलिसी में, अगर कोई ऐड-ऑन सब्सक्राइब नहीं किया गया है तो बीमाकर्ता इन लागतों को कवर नहीं करते हैं।

यह भी पढ़ें - EV: भारत में ईवी क्रांति में यूपी सबसे आगे, इलेक्ट्रिक वाहन पंजीकरण में दिल्ली और महाराष्ट्र को पछाड़ा 

monsoon 2025 india comprehensive car insurance coverage add-ons to consider
Waterlogging after rain in Gurugram - फोटो : PTI
टायर प्रोटेक्टर कवर
बारिश में गड्ढों, फिसलन और खराब रास्तों की वजह से टायर सबसे ज्यादा नुकसान झेलते हैं। टायर प्रोटेक्टर ऐड-ऑन इन नुकसानों के लिए क्लेम की सुविधा देता है।

यह भी पढ़ें - TVS Jupiter 125 DT SXC: टीवीएस ज्युपिटर का नया वेरिएंट हुआ लॉन्च, जानें कीमत कीमत और क्या है खास

फ्लड असिस्टेंस कवर
कुछ इंश्योरेंस कंपनियां खास तौर पर बाढ़ से होने वाले नुकसान को कवर करने वाला ऐड-ऑन देती हैं। अगर आप ऐसी जगह रहते हैं जहां हर साल बाढ़ या पानी भरने की समस्या होती है, तो यह ऐड-ऑन आपके लिए बेहद जरूरी है। 

कुल मिलाकर कह सकते हैं कि मानसून का मौसम जितना रोमांचक होता है, उतना ही जोखिम भरा भी होता है, खासकर कार मालिकों के लिए। सिर्फ बेसिक इंश्योरेंस से काम नहीं चलेगा, आपको सही ऐड-ऑन चुनने होंगे ताकि आपकी गाड़ी हर हाल में सुरक्षित रहे। आज किया गया थोड़ा अतिरिक्त खर्च आपको बाद में भारी नुकसान से बचा सकता है। 

यह भी पढ़ें - Road safety: नितिन गडकरी का एलान- शंकर महादेवन ने बनाया सड़क सुरक्षा पर गाना, 22 भाषाओं में होगा रिलीज
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed