{"_id":"699e93a1d25f97528b03bf27","slug":"midsize-suv-segment-shake-up-two-highly-anticipated-models-set-march-2026-debut-2026-02-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Upcoming Cars March 2026: नई कार लेने का सोच रहे? अगले महीने आ रही हैं ये शानदार SUV, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Upcoming Cars March 2026: नई कार लेने का सोच रहे? अगले महीने आ रही हैं ये शानदार SUV, फीचर्स देख रह जाएंगे दंग
Wed, 25 Feb 2026 11:46 AM IST
जागृति
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: जागृति
Updated Wed, 25 Feb 2026 11:46 AM IST
Midsize SUV India: भारतीय मिडसाइज एसयूवी सेगमेंट में अगले महीने बड़ा धमाका होने जा रहा है। दिग्गज रेनो अपनी आइकोनिक डस्टर को बिल्कुल नए अवतार में वापस ला रही है, तो वहीं स्कोडा अपनी अपनी कुशाक फेसलिफ्ट के साथ प्रीमियम फीचर्स की जंग छेड़ने को तैयार है। अगर आप भी नई एसयूवी खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो मार्च 2026 तक का इंतजार आपके लिए फायदे का सौदा साबित हो सकता है।
विज्ञापन
अपकमिंग रेनो डस्टर
- फोटो : renault
विस्तार
भारतीय बाजार में मार्च 2026 का महीना ऑटो सेक्टर के लिए बेहद खास होने वाला है। रेनो डस्टर की घर वापसी और स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट की कीमतों का खुलासा एक साथ होने जा रहा है। ये दोनों गाड़ियां सीधे तौर पर ह्ययूंदै क्रेटा सेल्टोस, मारुति सुजुकी ग्रांड विटारा ( विक्टोरियस ) और टोयोटा हाइराइडर जैसी स्थापित कारों के मार्केट शेयर पर निशाना साधेंगी।
1. नई रेनो डस्टर
नई डस्टर अब पहले से कहीं ज्यादा मस्कुलर और रगेड लुक में आ रही है। इसकी संभावित शुरुआती कीमत 10 लाख से ऊपरे (एक्स-शोरूम) के बीच हो सकती है। इसमें वाई-शेप एलईडी डीआरएल, 18-इंच के अलॉय व्हील्स और 212 mm का बेहतरीन ग्राउंड क्लीयरेंस मिलता है। इसमें 10.1 इंच का टचस्क्रीन, पैनोरमिक सनरूफ, ADAS लेवल-2, और 360-डिग्री कैमरा मिलेगा।
इंजन: इसमें 1.3L टर्बो पेट्रोल के साथ-साथ 1.8L स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिलेगा, जो इसे सेगमेंट में सबसे ज्यादा माइलेज देने वाली कारों की रेस में खड़ा करेगा।
विज्ञापन
ये भी पढ़े: Mission Save Lives 2.0: एआई सेंसर और GPS स्पीड लिमिटर, भारत की सड़कों पर मौत के आंकड़ों को कम करेगी ये तकनीक

Trending Videos
स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
- फोटो : skoda
2. 2026 स्कोडा कुशाक फेसलिफ्ट
स्कोडा अपनी सबसे पॉपुलर एसयूवी कुशाक को अपडेट कर रही है। इसकी शुरुआती कीमत भी उस लाख से ऊपर रहने की उम्मीद है। नई कुशाक में पहली बार रियर सीट मसाज फंक्शन और 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स जैसे फीचर्स दिए गए हैं, जो इसे अपनी प्रतिद्वंद्वियों से अलग बनाते हैं। इसके नई फ्रंट ग्रिल में लाइट स्ट्रिप, कनेक्टेड लेड टेललैंप्स और चेरी रेड जैसे नए अट्रैक्टिव कलर्स मिलेंगे। इसमें 1.0L टर्बो और 1.5L पेट्रोल इंजन के साथ मशहूर 7-स्पीड DSG का विकल्प बरकरार रहेगा।
एक्सपर्ट्स की राय
ऑटो एक्सपर्ट्स का मानना है कि जहां रेनो डस्टर अपनी ऑफ-रोड क्षमता और हाइब्रिड तकनीक के लिए जानी जाएगी, वहीं स्कोडा कुशाक अपनी जर्मन इंजीनियरिंग और प्रीमियम कंफर्ट (मसाज सीट्स) से ग्राहकों को लुभाएगी। टाटा सिएरा के आने से पहले ये दोनों गाड़ियां बाजार में अपनी पकड़ मजबूत करना चाहती हैं।