{"_id":"6840263e08f714470b0bbd90","slug":"how-to-connect-your-smartphone-with-car-bluetooth-know-step-by-step-process-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Car Bluetooth: स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें कनेक्ट, आसान स्टेप्स में जानिए तरीका","category":{"title":"Automobiles","title_hn":"ऑटो-वर्ल्ड","slug":"automobiles"}}
Car Bluetooth: स्मार्टफोन को कार के ब्लूटूथ से कैसे करें कनेक्ट, आसान स्टेप्स में जानिए तरीका
Wed, 04 Jun 2025 04:27 PM IST
नीतीश कुमार
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: नीतीश कुमार
Updated Wed, 04 Jun 2025 04:27 PM IST
अब स्मार्टफोन को कार से जोड़ने के लिए केबल की जरूरत नहीं रही। ब्लूटूथ तकनीक की मदद से आप कॉलिंग, म्यूजिक और वॉयस कमांड जैसे फीचर्स का आसानी से उपयोग कर सकते हैं। जानिए ब्लूटूथ पेयरिंग का आसान और सही तरीका।
विज्ञापन
कार ब्लूटूथ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आज के डिजिटल युग में आपकी कार और स्मार्टफोन के बीच बेहतर कनेक्टिविटी जरूरी हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए, कारों में ब्लूटूथ तकनीक को लाया गया है। ब्लूटूथ के वजह से कार और मोबाइल को आपस में जोड़ना बेहद आसान बन गया है। इसके जरिए न सिर्फ कॉल रिसीव की जा सकती है बल्कि म्यूजिक और वॉयस कमांड जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होती हैं और वो भी बिना किसी तार के झंझट के।
स्मार्टफोन को कार से कनेक्ट करने की प्रक्रिया
सबसे पहले अपने स्मार्टफोन की सेटिंग्स में जाकर ब्लूटूथ ऑन करें। इसके बाद कार के इंफोटेनमेंट सिस्टम पर जाएं और ब्लूटूथ विकल्प को खोलें। वहां पर 'Add Device' या 'Pair New Device' का चयन करें।
यह भी पढ़ें: नौ साल बाद फिर शुरू हुई ये योजना, बाइक को रेंट पर लगाकर करें कमाई, युवाओं को मिलेगा फायदा
विज्ञापन
कुछ कारों में ब्लूटूथ को पेयरिंग मोड में लाने के लिए एक बटन को कुछ सेकंड तक दबाना पड़ता है। जब आपका फोन नजदीकी डिवाइस स्कैन करेगा, तो उसमें कार का नाम दिखाई देगा। उस पर टैप करें।
पेयरिंग के दौरान परमिशन और सिक्योरिटी
फोन और कार की स्क्रीन पर एक पिन कोड दिखाई दे सकता है, जिसे दोनों डिवाइस में मिलाकर पुष्टि करनी होगी। उसके बाद ‘Pair’ या ‘Connect’ का विकल्प चुनें। कई कारें फोनबुक, कॉल लॉग और मैसेज तक पहुंचने की अनुमति मांग सकती हैं। इस पर आप ‘Allow’ कर सकते हैं।
जब एक बार पेयरिंग सफल हो जाए, तो अगली बार ब्लूटूथ ऑन करते ही फोन अपने आप कनेक्ट हो जाएगा। अब आप अपनी गाड़ी में आराम से म्यूजिक चला सकते हैं और हैंड्स-फ्री कॉलिंग का भी लुत्फ उठा सकते हैं।