फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Automobiles News ›   Alphabet CEO Sundar Pichai on AI-powered self-driving car project

Self-Driving Cars: सेल्फ-ड्राइविंग कार अब कोई आश्चर्य की बात नहीं, अल्फाबेट के सीईओ सुंदर पिचाई ने क्या कहा

Sat, 26 Apr 2025 05:47 PM IST
अमर शर्मा ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अमर शर्मा Updated Sat, 26 Apr 2025 05:47 PM IST
सार
Register For Event

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास हो रहा है, वैसे ही दुनिया भर की टॉप कार कंपनियां AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चलने वाली सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लाने की होड़ में लगी हुई हैं।

विज्ञापन
Alphabet CEO Sundar Pichai on AI-powered self-driving car project
Waymo Self Driving Car - फोटो : Waymo

विस्तार

जैसे-जैसे टेक्नोलॉजी का तेजी से विकास हो रहा है, वैसे ही दुनिया भर की टॉप कार कंपनियां AI (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) से चलने वाली सेल्फ-ड्राइविंग कारों को लाने की होड़ में लगी हुई हैं। इस जबरदस्त मुकाबले में अमेरिका की ड्राइविंग टेक्नोलॉजी कंपनी Waymo (वेयमो) सबसे आगे निकलती नजर आ रही है। वेयमो ने सेल्फ-ड्राइविंग के मामले में बड़ी तरक्की की है और भविष्य का एक नया ट्रैवलिंग तरीका पेश किया है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें - Car Theft: चोरी हुई अपनी ही कार को ₹22 लाख में फिर से खरीद बैठा ब्रिटिश शख्स, जानें पूरा वाकया
विज्ञापन

 

सुंदर पिचाई ने दी जानकारी
अल्फाबेट (गूगल की पैरेंट कंपनी) के सीईओ सुंदर पिचाई ने हाल ही में जानकारी दी कि वेयमो हर हफ्ते 2.5 लाख से ज्यादा पैसेंजर ट्रिप्स करवा रही है। ये आंकड़े पिछले साल के मुकाबले काफी बढ़े हैं। जो यह दिखाता है कि लोग बिना ड्राइवर वाली कारों में सफर करने को लेकर अब पहले से ज्यादा भरोसा दिखा रहे हैं।

यह भी पढ़ें - Tesla in India: भारत में एंट्री के करीब पहुंची टेस्ला, पुरानी बुकिंग वालों को लौटाए पैसे

ट्रांसपोर्टेशन में आ रहा है इनोवेशन का तूफान
वेयमो लगातार कोशिश कर रही है कि ड्राइवरलेस ट्रैवलिंग को हकीकत में बदला जाए। कंपनी ने तकनीक के दम पर ऐसा माहौल बनाना शुरू कर दिया है जहां "ट्रांसपोर्टेशन इनोवेशन" की एक नई लहर उठ रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, वेयमो इस साल की शुरुआत से ही तेजी से विकास कर रही है और अमेरिका के कई हिस्सों में अपनी पकड़ मजबूत कर चुकी है। अब लोग बिना ड्राइवर के भी आराम से सफर का मजा ले पा रहे हैं।

यह भी पढ़ें-  Shanghai Auto Show: शंघाई ऑटो शो में पेश हुई Porsche 911 Spirit 70, सत्तर के दशक को दिया खास ट्रिब्यूट
विज्ञापन

कहां-कहां शुरू हुई सर्विस?
जानकारी के अनुसार, वेयमो ने फीनिक्स और सैन फ्रांसिस्को में अपनी कमर्शियल सर्विस शुरू कर दी है। वहीं ऑस्टिन में यह अभी एक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर चल रही है। अगर वहां से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलता है तो कंपनी इसे पूरी तरह से लागू कर देगी।

यह भी पढ़ें - EV: भारतीय ईवी कंपनियों को बड़ा झटका, चीन ने रेयर अर्थ मैग्नेट के निर्यात पर लगाई रोक

आगे की तैयारी और 2026 का टारगेट
वेयमो की योजना है कि जल्द ही अटलांटा में भी आम जनता के लिए इस सर्विस को शुरू किया जाए। इसके साथ ही वॉशिंगटन डी.सी. और मियामी जैसे बड़े शहरों में भी विस्तार की तैयारी हो रही है। कंपनी ने अपने इस बड़े प्लान के लिए 2026 तक का लक्ष्य तय कर रखा है। 

यह भी पढ़ें - Leapmotor: भारत में आने वाली है लीपमोटर की इलेक्ट्रिक कारें, स्टेलेंटिस ने की बड़ी घोषणा 

यह भी पढ़ें - Ferrari 458 Spider: सपनों की फेरारी जलकर हुई खाक, एक घंटे पहली ही ली थी लग्जरी सुपरकार की डिलीवरी 

यह भी पढ़ें -  Ola Electric: ट्रेड सर्टिफिकेट को लेकर मुश्किल में फंसी ओला इलेक्ट्रिक, परिवहन मंत्रालय ने भेजा नोटिस
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed