{"_id":"6a9beb128a18b003c10e1838","slug":"aaj-ka-mesh-rashifal-6-september-2026-today-aries-horoscope-in-hindi-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है दिन, पढ़ें 6 सितंबर का राशिफल","category":{"title":"Predictions","title_hn":"बोले तारे","slug":"predictions"}}
आज का राशिफल: मेष राशि वालों के लिए उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है दिन, पढ़ें 6 सितंबर का राशिफल
Sun, 06 Sep 2026 05:01 AM IST
ज्योति मेहरा
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति मेहरा
Updated Sun, 06 Sep 2026 05:01 AM IST
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। दिन की शुरुआत में किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से जुड़ी खबर आपको भावुक या थोड़ा परेशान कर सकती है।
विज्ञापन
आज का राशिफल
- फोटो : Amar Ujala
विस्तार
मेष राशि अग्नि तत्व की ऊर्जावान और नेतृत्व क्षमता वाली राशि मानी जाती है। इस राशि के जातक साहसी, स्पष्टवादी और तेजी से निर्णय लेने वाले होते हैं। हालांकि कई बार जल्दबाजी और आवेग इनके लिए चुनौती भी खड़ी कर सकते हैं। मेष राशि के स्वामी मंगल ग्रह हैं, जो साहस, ऊर्जा, संघर्ष क्षमता और निर्णय शक्ति के कारक माने जाते हैं। आइए विस्तार से जानते हैं कि मेष राशि वालों के लिए सितंबर का महीना कैसा रहने वाला है।
विज्ञापन
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए उतार-चढ़ाव से भरा रह सकता है। दिन की शुरुआत में किसी दूर रहने वाले रिश्तेदार से जुड़ी खबर आपको भावुक या थोड़ा परेशान कर सकती है। ऐसी स्थिति में नकारात्मक विचारों को खुद पर हावी न होने दें और जरूरी बातों पर ही ध्यान केंद्रित करें। कारोबार की बात करें तो आज किसी नए व्यक्ति के साथ साझेदारी शुरू करने का मौका मिल सकता है। सही जांच-पड़ताल और समझदारी से लिया गया फैसला आगे चलकर अच्छा लाभ दे सकता है। वहीं, पहले से बनाई गई किसी योजना पर दोबारा काम शुरू करने से भी सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है।
विज्ञापन
आर्थिक मामलों में आज आपको विशेष सावधानी बरतनी होगी। छोटी-छोटी चीजों पर जरूरत से ज्यादा खर्च करने से महीने का बजट प्रभावित हो सकता है। इसलिए गैरजरूरी खरीदारी को टालना बेहतर रहेगा। मौसम में बदलाव का असर आपकी सेहत पर पड़ सकता है, इसलिए खान-पान और आराम का ध्यान रखें।
विज्ञापन
मुख्य बिंदु:
कारोबार: नई साझेदारी लाभ दे सकती है।
धन: अनावश्यक खर्च से बचें।
परिवार: रिश्तेदार से जुड़ी खबर चिंता बढ़ा सकती है।
सेहत: मौसम के कारण परेशानी संभव है।
सलाह: भावनाओं के बजाय समझदारी से फैसले लें।
साप्ताहिक राशिफल (7 से 13 सितंबर): मेष-सिंह के लिए शुभ, तुला की बढ़ेगी भागदौड़, पढ़ें 12 राशियों का हाल
मेष राशि वालों को स्वास्थ्य और संगति को लेकर सतर्क रहना होगा, पढ़ें सितंबर का मासिक राशिफल
सितंबर में जन्मे लोगों में होती है ये 7 खूबियां, हर क्षेत्र में बनाते हैं पहचान
सितंबर 2026 का मासिक राशिफल: बदलेगी इन राशियों की किस्मत, जानें 12 राशियों के लिए कैसा बीतेगा माह?
डिस्क्लेमर (अस्वीकरण): यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं, ज्योतिष, पंचांग, धार्मिक ग्रंथों आदि पर आधारित है। यहां दी गई सूचना और तथ्यों की सटीकता, संपूर्णता के लिए अमर उजाला उत्तरदायी नहीं है।