बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

अंक ज्योतिष वार्षिक भविष्यवाणी 2025: मूलांक 8

ज्योतिष डेस्क, अमर उजाला

मूलांक 8
यदि आप किसी महीने की 8, 17, या 26 तारीख को जन्मे हैं, तो आपका मूलांक 8 है। इस अंक का संबंध शनि ग्रह से है, जो आपके व्यक्तित्व और स्वभाव पर गहरा प्रभाव डालता है। शनि के प्रभाव के कारण आपके भीतर धैर्य और सहनशीलता की अच्छी क्षमता हो सकती है। मूलांक 8 वाले व्यक्ति गंभीर और सोच-समझकर निर्णय लेने वाले होते हैं। आप किसी भी काम को शुरू करने से पहले उसे गहराई से विचार करते हैं। खर्च करने की प्रवृत्ति अधिक हो सकती है, जिससे आपको धन संचय के लिए अतिरिक्त प्रयास करने की आवश्यकता पड़ती है। सफलता के लिए संघर्ष करना पड़ सकता है, लेकिन धैर्य और मेहनत के साथ आप सार्थक उपलब्धियां हासिल करेंगे।

साल 2025 का मूलांक 8 पर प्रभाव
अंक ज्योतिष 2025 के अनुसार, इस साल आप पर 8, 9, 1, 7, और 5 अंकों का प्रभाव रहेगा। इसमें अंक 8 आपके लिए सबसे अनुकूल रहेगा और सकारात्मक परिणाम देगा। अंक 1 चुनौतीपूर्ण हो सकता है। वहीं अन्य अंक (7, 5, 9) औसत परिणाम देंगे। हालांकि, यह वर्ष छोटी-मोटी बाधाओं के बावजूद आपके लिए अनुकूल रहेगा। मेहनत अधिक करनी पड़ेगी, लेकिन इसके परिणाम प्रभावशाली और संतोषजनक हो सकते हैं।

साल 2025 की संभावनाएं
मूलांक 8 वालों के लिए यह वर्ष आर्थिक मामलों में सफलता दिला सकता है। व्यापार और व्यवसाय से जुड़े लोग नए अवसरों का लाभ उठा सकते हैं। पुराने कार्यों में कुछ नए तरीकों को अपनाने या नए कार्य शुरू करने से लाभ हो सकता है। नौकरीपेशा लोगों के लिए यह साल प्रमोशन और उन्नति के अवसर ला सकता है। निजी जीवन में समय निकालना और अपनों के साथ संतुलन बनाए रखना आवश्यक होगा। प्रेम संबंध और वैवाहिक जीवन में सामान्य रूप से अनुकूलता बनी रहेगी, बशर्ते आप समय पर ध्यान दें।

उपाय
नियमित रूप से शिवजी की पूजा करें। प्रतिदिन स्नान के बाद सूर्य देव को कुमकुम मिले जल का अर्घ्य दें। जरूरतमंद और असहाय लोगों की मदद अपनी क्षमता के अनुसार करें। यह वर्ष आपको धैर्य और मेहनत के साथ आगे बढ़ने के कई अवसर देगा। प्रयास और परिश्रम के बल पर आप अपनी सफलता सुनिश्चित कर सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

जन्माष्टमी 2026: राशि के अनुसार करें लड्डू गोपाल का श्रृंगार, जानें किस राशि के लिए कौन सा रंग शुभ

02 Sep 2026
02 Sep 2026
02 Sep 2026
02 Sep 2026
02 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
01 Sep 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed