बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

साप्ताहिक राशिफल, मिथुन राशि वालों को लाभ एवं सुख मिलेगा

नई दिल्ली/इंटरनेट डेस्क।

सितारों की चाल बताती है कि यह हफ्ता मिथुन राशि वालों के लिए सुखद रहेगा। बुध की दूसरी राशि कन्या वालों को भी कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। धनु राशि वाले बजट और आर्थिक मुद्दों को लेकर सोच-विचार में उलझे रहेंगे। अन्य राशियों के लिए यह हफ्ता इस प्रकार रहने वाला है।

मेष (22 मार्च - 21 अप्रैल)इस हफ्ते कई अच्छे मौके प्राप्त हो सकते हैं। अपने आंख-कान खुले रखें और समय पर तुरंत निर्णय लें, लाभ मिलेगा। लोगों से मेल-जोल बढ़ाएं। पढ़ने-लिखने में रूचि रहेगी। विरोधियों से सावधान रहें।

वृष (22 अप्रैल -20 मई)यह हफ्ता मिलाजुला रहेगा। शुरूआत में थोड़ी कठिनाई हो सकती हैं लेकिन उत्तरार्द्घ में स्थिति सामान्य हो जाएगी। सगे-संबंधियों एवं पारिवारिक मुद्दों को लेकर कष्ट हो सकता है। हर काम बेहतर तरीके से करने की कोशिश करेंगे।

मिथुन (21 मई -20 जून)सप्ताह सुखद और अनुकूल रहेगा। निकट संबंधियों एवं मित्रों से सहयोग मिलेगा। आत्मविश्वास बढ़ेगा, बेहतर निर्णय ले पाएंगे। व्यावसायिक क्षेत्र में लाभ मिलेगा। भौतिक सुविधाओं पर खर्च होगा।

कर्क (21 जून - 20 जुलाई)किसी भी प्रकार का जोखिम लेने से बचें। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रह सकता है। कार्य क्षेत्र में काम का दबाव एवं तनाव बना रह सकता है। लापरवाही से बचें काम में त्रुटि हो सकती है।

सिंह (21 जुलाई -20 अगस्त)मानसिक उथल-पुथल में वृद्घि होगी। व्यस्त रहेंगे। आर्थिक मामलों में संयम से काम लें, बचत और निवेश के बारे में विचार करें। संपत्ति संबंधी मामलों में जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।

कन्या (21 अगस्त -21 सितंबर)घर परिवार के मामलों में व्यस्त रहेंगे। धन संबंधी मामले भी हावी रहेंगे। नए लोगों से जान-पहचान होगी लेकिन किसी पुराने रिश्ते में दूरी आ सकती है। कोई खुशख़बरी मिल सकती है।

तुला (22 सितंबर-23 अक्तूबर)यह हफ्ता आपके लिए सुखद और अनुकूल रहने वाला है। कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं जो आपके लिए लाभप्रद रहेगा। आर्थिक मामलों में परेशानी हो सकती है। बजट में कटौती करेंगे। परिवार में आपसी सामंजस्य बनाए रखें।

वृश्चिक (24 अक्तूबर-22 नवंबर)रिश्तों की अहमियत को समझेंगे। पारिवारिक जीवन में आपसी तालमेल बढ़ेगा। उन्नति के लिए अपनी योग्यता और कार्यशैली पर विचार करेंगे। व्यर्थ भाग-दौड़ करनी पड़ सकती है।

धनु (23 नवंबर-20 दिसंबर)व्यक्तिगत जीवन में ही उलझे न रहें। कार्यस्थल पर लोगों से बेहतर संबंध बनाए रखने का प्रयास करें। बजट और आर्थिक मुद्दों को लेकर सोच-विचार करेंगे। काम अधिक करना होगा लेकिन इसका फायदा भी मिलेगा।

मकर (21 दिसंबर-20 जनवरी)जिम्मेदारियों में वृद्घि होगी जिससे दबाव महसूस करेंगे। घबराएं नहीं मेहनत का मीठा फल मिलेगा। लगन पूर्वक काम कीजिए तारीफ मिलेगी। दोस्तों एवं निकट संबंधियों के सहयोग से अधूरा काम पूरा होगा।

कुंभ (21 जनवरी-18 फरवरी)धर्म-कर्म एवं अध्यात्मिक विषयों में रूचि बढ़ेगी। जीवन की सामान्य चिंताओं से निकलकर खुश रहने की कोशिश करें। जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। क्रोध पर नियंत्रण रखिए और परिवार में तालमेल बनाए रखने का प्रयास करें।

मीन (19 फरवरी - 21 मार्च) स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। सलाह है कि अपनी योजनाओं को गुप्त रखें। जीवन के हर क्षेत्र में सक्रिय रहेंगे। अपने लिए भी समय निकालेंगे। प्रॉपर्टी संबंधी किसी मामले में सक्रिय रह सकते हैं।
विज्ञापन

Recommended

24 नवंबर का राशिफल: मेष सहित इन 3 राशि वालों का चमकेगा भाग्य, बढ़ेगी आमदनी और जीवन में आएंगी खुशियां

23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
23 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed