बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

कुंभ राशि में आ रहे हैं सूर्य, पांच राशियों पर मेहरबान

राकेश झा/ अमर उजाला, दिल्ली।

सूर्य देव बीते एक महीने से मकर राशि में चल रहे थे। 13 फरवरी को सूर्य इस राशि से निकलकर कुंभ राशि में प्रवेश करने जा रहा है जहां पहले से बुध विराजमान है।

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि इससे सूर्य और बुध का युति संबंध बनेगा। सूर्य के इस राशि में पहुंचने से राहु, शनि और गुरु के बीच त्रिकोण स्थिति बनेगी। इससे मौसम में अनुकूल बदलाव होगा।

पढ़ें, ऐसे जानें पूर्वजन्म में आप क्या थे, क्यों मिला यह जीवन


गुरु की सूर्य पर पूर्ण दृष्टि होने के कारण देश की राजनीति में अनुकूलता देखने को मिलेगी। पारंपरिक राजनीति से अलग नए तरह की राजनीति से जनता के हित के कार्यो में तेजी आएगी। जनप्रतिनिधि जनता के हित में काम करने के लिए तत्पर दिखेंगे।

पढ़ें, साप्ताहिक राशिफल: 10 से 16 फरवरी तक का राशिफल

महंगाई दर कम होगी। कई जरुरी चीजों की कीमतों में कमी आने से जनता को महंगाई से राहत मिल सकती है। व्यवसायियों के लिए सूर्य का कुंभ में पहुंचना लाभदायक रहेगा। कानून व्यवस्था की स्थिति सुधरेगी। आतंकी एवं जन विरोधी षड्यंत्र का खुलासा हो सकता है।

आपकी राशि पर सूर्य का प्रभाव
राशि के आधार पर देखें तो कुभ राशि में सूर्य का आना पांच राशियों मिथुन, कर्क, सिंह, धनु एवं कुंभ राशि के लिए के लिए शुभ फलदायी रहेगा। इनमें उत्साह और जोश बढ़ेगा। कार्यक्षेत्र में इनकी स्थिति बेहतर होगी। मान सम्मान प्राप्त होगा। सेहत के प्रति सजग रहें स्वास्थ्य उत्तम रहेगा।

पढ़ें, पढ़ें किस राशि की महिला कैसा प्यार पसंद करती हैं
विज्ञापन

Recommended

आज का लव राशिफल: इन राशियों को अपने रिश्तों में संतुलन और समझ बढ़ाने की जरूरत, जानें अन्य राशियों का हाल

25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
25 Nov 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed