बेहतर अनुभव के लिए एप चुनें।
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
विज्ञापन

राहु ने पहुंचाया जेल, साल भर में बाहर होंगे मुन्ना भाई!

राकेश/इंटरनेट डेस्क

कोर्ट ने संजय दत्त को साढ़े तीन साल के लिए जेल भेज दिया है। इससे संजय दत्त और इनके प्रशंसक काफी निराश हैं लेकिन निराशा की यह लहर अधिक दिनों तक नहीं रहने वाली है। संजय दत्त के सितारे बताते हैं संजय दत्त सजा की इस अवधि से पहले ही जेल से रिहा हो सकते हैं।

ज्योतिषशास्त्री चन्द्रप्रभा बताती हैं कि, वर्तमान में संजय दत्त गुरू में राहु की दशा के प्रभाव में चल रहे हैं। गुरू इन दिनों वृष राशि में अंतिम चरण में है जबकि राहु इनकी कुण्डली में बारहवें स्थान में बलवान स्थिति में हैं।

ज्योतिषशास्त्र की एक गणना के अनुसार राहु और बारहवां स्थान जेल का कारक होता है। इस समय संजय दत्त की कुण्डली में यही स्थिति बनी हुई। राहु के साथ ही बारहवें घर में शनि भी बैठा हुआ है।

यही कारण है कि कोर्ट में इनका पक्ष कमज़ोर हुआ और इन्हें जेल की यात्रा करनी पड़ी। लेकिन अगले साल के मध्य तक राहु अपनी राशि बदलेगा और शनि भी साल के अंत तक स्थान परिवर्तन कर लेगा।

गुरू के प्रभाव के कारण इनका अच्छा व्यवहार इनके पक्ष को मजबूत बनाएगा। जनता की सेवा करने की भावना बढ़ेगी और जन सहयोग इन्हें मिलेगा।

जिससे जेल की तकलीफ से इन्हें राहत मिल सकती है। 2014 के अंत तक इनकी रिहाई का रास्ता बनेगा।
विज्ञापन

Recommended

आज का राशिफल 29 अक्तूबर: मेष, मिथुन और कुंभ राशि वालों को मिल सकता है धन लाभ, पढ़ें दैनिक राशिफल

29 Oct 2026
29 Oct 2026
29 Oct 2026
28 Oct 2026
28 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
27 Oct 2026
27 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
26 Oct 2026
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एप में पढ़ें

Followed