फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dubai Airport: दुबई एयरपोर्ट के पास हमले की कोशिश, सुरक्षा बलों ने नष्ट किए दो ड्रोन; एक भारतीय समेत चार घायल

Wed, 11 Mar 2026 01:24 PM IST
Shubham Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई

सार

पश्चिम एशिया में तनाव के बीच दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के पास सुरक्षा बलों ने दो संदिग्ध ड्रोन मार गिराए। गिरते समय मलबा पास में मौजूद लोगों पर गिरा, जिससे एक भारतीय समेत चार लोग घायल हो गए। 

Register For Event
विज्ञापन
दुबई एयरपोर्ट पर ईरानी ड्रोन नष्ट किए गए - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष के बीच दुबई से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दुबई के अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे (डीएक्सबी) के पास दो ड्रोन गिराए जाने की घटना सामने आई है। इस घटना में एक भारतीय नागरिक सहित कुल चार लोग घायल हो गए। दुबई मीडिया ऑफिस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए बताया कि सुरक्षा एजेंसियों ने एयरपोर्ट के आसपास उड़ रहे दो ड्रोन को मार गिराया। इसके बाद ये ड्रोन एयरपोर्ट के पास गिर गए, जिससे आसपास मौजूद लोगों को चोटें आईं।

अधिकारियों के अनुसार इस घटना में दो घाना के नागरिकों और एक बांग्लादेशी नागरिक को मामूली चोटें आई हैं, जबकि एक भारतीय नागरिक को मध्यम स्तर की चोटें लगी हैं। घायलों को तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। इसके साथ ही दुबई प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस घटना के बावजूद एयरपोर्ट पर उड़ानों का संचालन सामान्य रूप से जारी है और यात्रियों को किसी तरह की परेशानी नहीं हो रही है। फिलहाल सुरक्षा एजेंसियां इस बात की जांच कर रही हैं कि ये ड्रोन कहां से आए और इन्हें किस उद्देश्य से उड़ाया गया था।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Iran Attack: 'हम पर हमला हो रहा, ऐसे में मध्यस्थ नहीं बन सकते', ईरान के हमलों के बीच कतर का बड़ा बयान

पश्चिम एशिया संघर्ष- घायल हो गए मोजतबा
बता दें कि पश्चिम एशिया में जारी संघर्ष दिन-प्रतिदिन और भयावह होता जा रहा है। अमेरिका और इस्राइल के भीषण हमलों से दहक रहे मोर्चे पर ईरान भी जोरदार पलटवार कर रहा है। मिसाइलों और ड्रोन की गरज के बीच यह संघर्ष अब 12वें दिन में प्रवेश कर चुका है और पूरे क्षेत्र में तनाव अभी भी चरम पर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ऐसे में उग्र होते हालात के बीच बुधवार को एक बड़ी खबर सामने आई कि ईरान के नवनियुक्त सर्वोच्च नेता मोजतबा खामेनेई इस्राइल और अमेरिका के हमले में घायल हो गए। इस बात की जानकारी ईरान के राष्ट्रपति के बेटे यूसुफ पेजेशकियन ने यह जानकारी दी। उन्होंने यह भी बताया कि मोजबता अब सुरक्षित और स्वस्थ हैं।

ये भी पढ़ें:- Air India Hard Landing: थाईलैंड में एअर इंडिया के विमान की हार्ड लैंडिंग, फुकेट एयरपोर्ट पर नोज व्हील में खामी

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें