जब ट्रंप से पूछा गया कि क्या उनके पास हमास के लिए कोई चेतावनी है है, तो उन्होंने जवाब दिया, “अगर कुछ बातें पूरी नहीं होंगी, तो हम यह नहीं करेंगे। लेकिन मुझे लगता है कि हम अच्छा कर रहे हैं। हमास कई महत्वपूर्ण बातों पर सहमत हुआ है।” ट्रंप ने कहा कि उन्हें यकीन है कि जल्द ही एक युद्धविराम और बंधक रिहाई समझौता हो जाएगा। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि हमारे पास एक समझौता होगा। वे सदियों से गाजा को लेकर किसी समझौते की कोशिश कर रहे हैं।”
अमेरिकी राष्ट्रपति ने समझौते के लिए किसी समयसीमा का जिक्र नहीं किया, हालांकि जब उनसे एक रिपोर्टर ने पूछा कि क्या मंगलवार (7 अक्तूबर) को इस्राइल पर हमास के हमले की दूसरी बरसी पर बंधक रिहा किए जाएंगे तो ट्रंप ने कहा कि वे बंधक परिवारों के संपर्क में हैं और उनके प्रस्ताव को लेकर परिजन बेहद खुश हैं। ट्रंप ने कहा, "वे बहुत खुश हैं। एक ने तो यहां तक कहा कि वे सांस नहीं ले पा रहे।"
Gaza Crisis: हमास की सहमति के बाद इस्राइली शिष्टमंडल मिस्र गया, नेतन्याहू बोले- बंधकों की जल्द रिहाई की उम्मीद
ट्रंप ने कहा, “इस्राइल की जनता भी यह चाहती है।” उन्होंने इस्राइल में हर हफ्ते होने वाले उन प्रदर्शनों पर बात की, जिनमें हजारों लोग संघर्ष खत्म करने और बंधकों की रिहाई की मांग करते हैं। इन प्रदर्शनों को अक्सर गाजा में नेतन्याहू सरकार की नीतियों के विरोध के तौर पर देखा गया है।