फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रंप पर जानलेवा हमले की कोशिश मामला: आरोपी रयान राउथ दोषी करार, अमेरिकी कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा

Thu, 05 Feb 2026 12:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, फोर्ट पियर्स (अमेरिका)

सार

अमेरिका में डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में आरोपी रयान राउथ को फ्लोरिडा की अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई। 2024 में गोल्फ खेलते समय वह झाड़ियों में छिपकर राइफल से निशाना साधे था, लेकिन सीक्रेट सर्विस ने समय रहते उसे रोक लिया। अदालत ने कहा कि आरोपी पश्चातापहीन है, इसलिए सख्त सजा जरूरी थी।

Register For Event
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की हत्या की कोशिश के मामले में दोषी पाए गए एक व्यक्ति को अदालत ने उम्रकैद की सजा सुनाई है। यह फैसला बुधवार को फ्लोरिडा की एक अदालत में सुनाया गया। इस मामले ने इसलिए भी ध्यान खींचा क्योंकि घटना एक गोल्फ कोर्स में हुई थी और आरोपी का व्यवहार पूरे केस के दौरान बेहद असामान्य रहा। आरोपी का नाम रयान राउथ है। उस पर आरोप था कि उसने साल 2024 में फ्लोरिडा के वेस्ट पाम बीच स्थित ट्रंप के गोल्फ क्लब में उनकी हत्या की योजना बनाई।

विज्ञापन


जब डोनाल्ड ट्रंप गोल्फ खेल रहे थे, उसी दौरान रयान राउथ झाड़ियों में छिपकर राइफल लेकर निशाना साधे हुए था। हालांकि, सीक्रेट सर्विस के एक एजेंट ने समय रहते उसे देख लिया। एजेंट ने तुरंत फायरिंग की, जिसके बाद राउथ ने अपनी बंदूक गिरा दी और मौके से भाग गया। उसने ट्रंप पर कोई गोली नहीं चलाई, लेकिन जांच एजेंसियों ने इसे हत्या की कोशिश माना।

कोर्ट ने क्या फैसला सुनाया?
अमेरिकी जिला जज एलीन कैनन ने रयान राउथ को उम्रभर जेल में रहने की सजा सुनाई। इसके अलावा, हथियार से जुड़े एक मामले में उसे अलग से सात साल की अतिरिक्त सजा भी दी गई है, जो उम्रकैद के बाद चलेगी। सरकारी वकीलों ने अदालत से कहा था कि राउथ को पैरोल के बिना उम्रकैद दी जानी चाहिए, क्योंकि उसने कभी अपने अपराध पर माफी नहीं मांगी, अपनी गलती स्वीकार नहीं की और अब भी कानून के लिए कोई सम्मान नहीं दिखाया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: 'चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं', शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत के बाद बोले ट्रंप

बचाव पक्ष ने क्या कहा?
दूसरी ओर रयान राउथ के वकील ने अदालत से नरमी बरतने की मांग की। उन्होंने कहा कि राउथ की उम्र लगभग 60 साल हो चुकी है। अगर उसे 27 साल की सजा दी जाए, तो वह जीवन में एक बार फिर आज़ादी देख सकता है। राउथ के वकील ने तर्क दिया कि राउथ को उम्रकैद देना बहुत ज्यादा सख्त सजा होगी, लेकिन अदालत ने इस दलील को स्वीकार नहीं किया।

राउथ किन अपराधों में दोषी पाया गया?
बता दें कि अदालत ने राउथ को कई गंभीर आरोपों में दोषी ठहराया। इसमें राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या की कोशिश, अपराध के दौरान बंदूक का इस्तेमाल, संघीय अधिकारी पर हमला, पहले से अपराधी होने के बावजूद हथियार रखना और घिसे हुए (मिटाए गए) सीरियल नंबर वाली बंदूक का इस्तेमाल करना जैसे मामले में शामिल है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Nigeria: पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों का हमला, 162 लोगों की हत्या; सांसद का दावा

आरोपी का अजीब व्यवहार
इस केस के दौरान रयान राउथ का व्यवहार कई बार चौंकाने वाला रहा सजा सुनाए जाने से पहले उसने खुद को चाकू मारने की कोशिश की। उसने कहा कि वह अपनी जान किसी कैदी अदला-बदली (प्रिजनर स्वैप) में देने को तैयार है। उसने ट्रंप से यह तक कहा कि वे अपना गुस्सा उसके चेहरे पर निकाल सकते हैं। जज ने उसके इस व्यवहार को अदालत की प्रक्रिया का मजाक बताया।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें