फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरएसएस प्रमुख का अमेरिका दौरा: न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करके भागवत; मेयर भड़के, क्या-क्या कहा?

Wed, 26 Aug 2026 02:43 AM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, दुबई।
विज्ञापन
मोहन भागवत (फाइल) - फोटो : एएनआई
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के प्रमुख मोहन भागवत 29 अगस्त को न्यूयॉर्क में भारतीय समुदाय को संबोधित करेंगे। यह कार्यक्रम 'यूनिवर्सल ऑननेस सेलिब्रेशंस' के तहत होगा। कार्यक्रम मैडिसन स्क्वायर गार्डन में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर ने भागवत के दौरे पर क्या कहा?
कार्यक्रम से पहले न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी ने इस पर अपनी बात रखी। उन्होंने कहा, मैं अपने शहर के इतिहास में पहले भारतीय-अमेरिकी मेयर के रूप में भी यहां खड़ा हूं। मेरे मां के परिवार के सभी लोग अभी भी भारत में हैं। 

उन्होंने कहा, मेरे परिवार ने मुझे भारत की जो तस्वीर बताई और जिसे देखकर मैं बड़ा हुआ, वह एक बहुलतावादी समाज की थी। वह एक धर्मनिरपेक्ष गणराज्य की तस्वीर थी। ऐसा गणराज्य जो भारत से जुड़े हर व्यक्ति को अपना मानता था। 
विज्ञापन


ममदानी ने कहा कि किसी भी देश के लोगों को बाहर रखने वाली सोच वाले आंदोलन का बढ़ना उनके लिए बेहद परेशान करने वाला है। इसलिए मैं खुद को इस सोच के गहरे विरोध में पाता हूं। सिर्फ एक भारतीय-अमेरिकी के तौर पर नहीं। बल्कि ऐसे शहर के मेयर के तौर पर भी, जो हर व्यक्ति को अपना मानने में गहरा विश्वास रखता है। 

ये भी पढ़ें: होर्मुज पर ईरान-ओमान की बातचीत: दोनों देशों के विदेश मंत्रियों की मुलाकात; क्या जहाजों की आवाजाही पर बनी सहमति?

उन्होंने आगे कहा कि यह शहर हर व्यक्ति को समान रूप से अपना मानता है। इससे फर्क नहीं पड़ता कि उसका रंग क्या है। उसका समुदाय क्या है। उसका धर्म क्या है। उसकी आस्था क्या है। वह व्यक्ति कहीं से भी आया हो।
विज्ञापन


जब ममदानी से पूछा गया कि क्या आरएसएस की रैली को रद्द कर देना चाहिए, तो उन्होंने कहा, मैं इस रैली का समर्थन नहीं करता। लेकिन मुझे नहीं पता कि किसी निजी कार्यक्रम को रद्द करने का अधिकार शहर के पास है या नहीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें