फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुश्मनी भूल संबंधों को मजबूत बनाने आगे बढ़े ओबामा-कास्त्रो

Tue, 22 Mar 2016 04:51 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, दिल्ली

सार

ओबामा ने कास्त्रो से की ऐतिहासिक वार्ता  दुश्मनी भूल संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़े दोनों देश
Register For Event
विज्ञापन
ओबामा-कास्त्रो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका से क्यूबा पहुंचने में वैसे तो महज एक घंटा लगता है, लेकिन इन दोनों देशों के बीच शीत युद्ध के बाद पनपी शत्रुता ने इस सफर को 88 साल लंबा कर दिया। 1928 के बाद रविवार को पहली बार कोई अमेरिकी राष्ट्रपति क्यूबा की राजधानी हवाना पहुंचा।
विज्ञापन


हवाना के पैलेस ऑफ रिवोल्यूशन में सोमवार को ओबामा ने क्यूबा के राष्ट्रपति राउल कास्त्रो से मुलाकात की। दोनों नेताओं ने शीत युद्ध से चली आ रही शत्रुता को खत्म कर संबंधों को मजबूत करने की दिशा में आगे बढ़ने का संकल्प लिया। हालांकि अब भी अमेरिका को हवाना के खिलाफ लगाए गए आर्थिक प्रतिबंध को पूरी तरह से हटाना बाकी है।

उधर, क्यूबा लगातार कई तरह की बुनियादी स्वतंत्रता पर अंकुश लगाए हुए है। इसके बावजूद ओबामा और राउल कास्त्रो (क्रांतिकारी और अमेरिका विरोधी फायरब्रांड नेता फिदेल कास्त्रो के भाई) ने कहा कि वे पुराने सभी विवादों को भुलाने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन


ओबामा से पहले 1928 में राष्ट्रपति कैलविन कूलीज ने यहां का दौरा किया था, लेकिन उसके बाद वाशिंगटन और हवाना के बीच चली शत्रुता ने कोई भी दौरा होने नहीं दिया। 
Trending Videos
विज्ञापन

कास्त्रो के साथ ओबामा की यह तीसरी मुलाकात थी

ओबामा संग कास्त्रो

औपचारिक वार्ता के लिहाज से कास्त्रो के साथ ओबामा की यह तीसरी मुलाकात थी। पैलेस पहुंचने पर सेना के बैंड ने अपने अंदाज में ओबामा का स्वागत किया। पैलेस ऑफ रिवोल्यूशन 1959 की क्रांति के बाद से प्रमुख सरकारी इमारत के तौर पर जाना जाता है। उस क्रांति के बाद ही क्यूबा एक कम्युनिस्ट देश के तौर पर उभरा।

इससे पहले रविवार को ओबामा अपने परिवार के साथ क्यूबा की राजधानी हवाना पहुंचे। राउल कास्त्रो खुद एयरपोर्ट पर ओबामा की अगवानी करने नहीं गए बल्कि उन्होंने अपने विदेश मंत्री को भेजा। रिमझिम बारिश की फुहारों के बीच क्यूबा की धरती पर कदम रखते ही उन्होंने स्थानीय भाषा में ट्वीट किया।

उन्होंने लिखा, यह एक ऐतिहासिक दौरा है। ओबामा की यात्रा दोनों देशों के बीच संबंध सामान्य करने की उसी पहल का एक हिस्सा है, जिसकी शुरुआत उन्होंने और कास्त्रो ने 2014 में की थी। मंगलवार को ओबामा क्यूबा की जनता को संबोधित करेंगे, जिसका सीधा प्रसारण सरकारी टेलीविजन पर होगा। इसके बाद वह बेसबाल गेम देखने भी जाएंगे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें