फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूक्रेन के स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति ने दी बधाई: जेलेंस्की हुए खुश, भारत का आभार जताते हुए क्या बोले?

Wed, 26 Aug 2026 08:49 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नई दिल्ली

सार

यूक्रेन के 35वें स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूक्रेन के लोगों को बधाई दी। राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने भारत और राष्ट्रपति मुर्मू का आभार जताया। आईए जानते हैं उन्होंने रूस को लेकर क्या कहा। 
Register For Event
विज्ञापन
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूक्रेन के 35वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर भारत की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने यूक्रेन लोगों को बधाई संदेश भेजा। इस संदेश के जवाब में यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोडिमिर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर राष्ट्रपति मुर्मू और भारत का आभार व्यक्त किया।

जेलेंस्की ने क्या कहा? 

विज्ञापन

उन्होंने अपने ट्वीट में लिखा, ‘भारत की राष्ट्रपति से यूक्रेन के लोगों के लिए बधाई संदेश मिला। मुझे बहुत खुशी हुई। शांति की शुभकामनाओं के लिए धन्यवाद। रूस के युद्ध का सम्मानजनक अंत लाखों यूक्रेनवासियों का सबसे प्रिय सपना है, क्योंकि हम अपनी स्वतंत्रता की बहाली की 35वीं वर्षगांठ मना रहे हैं।
यह अहम है कि पूरा विश्व मिलकर इस दिशा में रास्ता बनाने में मदद करे। मैं भारत के साथ पारस्परिक रूप से लाभकारी संवाद को आगे बढ़ाने के लिए यूक्रेन की प्रतिबद्धता की भी पुष्टि करता हूं।'
विज्ञापन


अभी रूस यूक्रेन युद्ध को लेकर क्या हालात? 
रूस और यूक्रेन के बीच जारी युद्ध में शनिवार को फिर बड़े हमले हुए। यूक्रेन में रूसी ड्रोन और मिसाइल हमलों में कम से कम सात लोगों की मौत हुई, जबकि रूस के क्रास्नोडार क्षेत्र में यूक्रेनी ड्रोन हमले में तीन लोगों की जान चली गई। ये हमले एक दिन बाद हुए हैं, जब रूस के ड्रोन हमले में यूक्रेन के एक शॉपिंग सेंटर में कम से कम 16 लोगों की मौत हुई थी।
विज्ञापन


 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें