फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Nepal: नेपाल में वर्दी में वीडियो बनाने पर पुलिसवालों पर कार्रवाई, लगातार की जा रही निगरानी

Sat, 13 Dec 2025 06:03 AM IST
नितिन गौतम अतुल मिश्र, अमर उजाला, काठमांडू

सार

स्क्रीनिंग के दौरान नियम उल्लंघन में शामिल पाए गए कर्मियों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट की सिफारिश के आधार पर कार्रवाई की गई। वहीं नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल कर मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 14 कर दी है।
Register For Event
विज्ञापन
नेपाल पुलिस की कार्रवाई - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नेपाल में आर्म्ड पुलिस फोर्स की वर्दी पहनकर टिकटॉक और रील वीडियो बनाने के आरोप में 212 सशस्त्र पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की गई है। सशस्त्र पुलिस बल मुख्यालय के प्रवक्ता मनीष थापा ने बताया कि विभिन्न सोशल मीडिया पर वर्दी का प्रयोग कर वीडियो बनाना आचार संहिता के खिलाफ है। इसलिए उनके खिलाफ अनुशासनात्मक कदम उठाए गए।
विज्ञापन


चेतावनी के बाद भी नहीं माने तो लिया गया एक्शन
पुलिस के अनुसार, दोषी कर्मियों को नसीहत, पदोन्नति रोक, चेतावनी, सतर्क रहने का निर्देश, मौखिक रूप से समझाने जैसे तरीके अजमाए गए हैं। सशस्त्र पुलिस ने कर्मियों की सोशल मीडिया गतिविधियों की निगरानी के लिए मुख्यालय में सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट भी स्थापित किया है। स्क्रीनिंग के दौरान नियम उल्लंघन में शामिल पाए गए कर्मियों पर सोशल मीडिया मॉनिटरिंग डिपार्टमेंट की सिफारिश के आधार पर कार्रवाई की गई।

कार्की सरकार में 4 और मंत्री
नेपाल की प्रधानमंत्री सुशीला कार्की ने शुक्रवार को मंत्रिमंडल में चार नए मंत्रियों को शामिल कर मंत्रिपरिषद में मंत्रियों की संख्या 14 कर दी है। नवनियुक्त मंत्रियों में श्रद्धा श्रेष्ठ, माधव चौलागाईं, राजेंद्र सिंह भंडारी और कुमार इंगनाम हैं। राष्ट्रपति रामचंद्र पौडेल ने उन्हें शपथ दिलाई। श्रद्धा श्रेष्ठ को महिला, बाल और वरिष्ठ नागरिक मंत्री, माधव चौलागाईं को वन और पर्यावरण मंत्री, राजेंद्र सिंह भंडारी को श्रम-सामाजिक सुरक्षा मंत्री और कुमार इंगनाम को भूमि प्रबंधन, सहकारिता और गरीबी उन्मूलन मंत्रालय का प्रभार दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- High Court: 'बदमाशों को मौखिक समन नहीं एसएमएस या व्हाट्सएप का इस्तेमाल करें', कर्नाटक हाईकोर्ट का निर्देश


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें