फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi-Trump Meet: 'मोदी के रहते अगर भारत पर हमला हुआ तो हम करेंगे मदद', द्विपक्षीय बैठक में बोले ट्रंप

Wed, 17 Jun 2026 08:08 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, एवियन

सार

Modi Trump Meet: फ्रांस में जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप की मुलाकात हुई। ट्रंप ने कहा कि यदि मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर हमला होता है तो अमेरिका मदद करेगा। उन्होंने मोदी को मजबूत, शांत और बेहद सख्त वार्ताकार बताया। ट्रंप ने भारतीय नाविकों की मौत पर भी दुख जताया और कहा कि इस मामले पर काम किया जा रहा है।
Register For Event
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिका के राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फ्रांस में आयोजित जी-7 शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और अमेरिका के राष्ट्रपति ट्रंप के बीच अहम द्विपक्षीय बैठक हुई। इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने कई वैश्विक और द्विपक्षीय मुद्दों पर चर्चा की। बैठक के दौरान ट्रंप ने भारत के समर्थन में बड़ा बयान देते हुए कहा कि यदि नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री रहते भारत पर कोई हमला होता है तो अमेरिका मदद के लिए खड़ा रहेगा। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दुनिया के कई हिस्सों में भू-राजनीतिक तनाव बना हुआ है।

भारत को लेकर ट्रंप ने क्या बड़ा संदेश दिया?

बैठक के दौरान ट्रंप ने प्रधानमंत्री मोदी की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी एक बेहद मजबूत नेता हैं और बातचीत के दौरान बहुत सख्त रुख अपनाते हैं। ट्रंप ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी शांत दिखाई देते हैं, लेकिन बातचीत और समझौते के मामले में बेहद सख्त हैं। उन्होंने यह भी कहा कि अगर भारत को किसी तरह का सुरक्षा संकट झेलना पड़ता है तो अमेरिका उसके साथ खड़ा रहेगा। ट्रंप के इस बयान को भारत-अमेरिका रणनीतिक संबंधों के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Modi-Trump Meet: PM ने भारतीय नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया, ट्रंप बोले- मोदी अपनी शर्तें मनवाने में सख्त

प्रधानमंत्री मोदी की नेतृत्व क्षमता पर क्या बोले ट्रंप?

अमेरिकी राष्ट्रपति ने प्रधानमंत्री मोदी की कार्यशैली और व्यक्तित्व की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि मैं प्रधानमंत्री मोदी जितना शांत, संयमित और प्रभावशाली नहीं हूं। आप उन्हें देखिए। ट्रंप ने मोदी को ऐसा नेता बताया जो बाहर से शांत नजर आते हैं, लेकिन निर्णय लेने और बातचीत के समय बेहद दृढ़ रहते हैं। उन्होंने कहा कि मोदी की नेतृत्व क्षमता की वजह से भारत लगातार आगे बढ़ रहा है और भविष्य में भी प्रगति करता रहेगा।

भारतीय नाविकों की मौत पर क्या कहा गया?

बैठक के दौरान हाल ही में होर्मुज जलडमरूमध्य क्षेत्र में अमेरिकी सैन्य कार्रवाई के दौरान मारे गए तीन भारतीय नाविकों का मुद्दा भी उठा। इस पर ट्रंप ने दुख जताते हुए कहा कि उन्हें इस घटना की जानकारी है। उन्होंने कहा कि मैंने इसके बारे में सुना है। यह बहुत कठिन पेशा है। हम इस पर काम कर रहे हैं।  ट्रंप की यह टिप्पणी उन परिवारों के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही है जो इस घटना से प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें