फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Australia: पाकिस्तानी मूल के शख्स ने फ्लाइट में बम होने का किया झूठा दावा, ऑस्ट्रेलिया पुलिस ने किया गिरफ्तार

Wed, 16 Aug 2023 04:54 AM IST
गुलाम अहमद वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सिडनी

सार

आरोपी की पहचान मुहम्मद आरिफ के रूप में की गई, जो पूर्व पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेता है।
 
Register For Event
विज्ञापन
मलयेशिया एयरलाइंस का विमान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया में पाकिस्तानी मूल के एक व्यक्ति को मलयेशिया एयरलाइंस की फ्लाइट में यात्रा के दौरान अपने बैग में बम होने का फर्जी दावा करना महंगा पड़ गया। सोमवार को फ्लाइट में बम की अफवाह के बाद हड़कंप मच गया। बाद में व्यक्ति का दावा झूठा निकला। वहीं, ऑस्ट्रेलियाई अधिकारियों ने पाकिस्तानी मूल के व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मुहम्मद आरिफ के रूप में की गई, जो पूर्व पाकिस्तानी मॉडल और अभिनेता है।

विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, सोमवार को 45 वर्षीय आरिफ ने सिडनी से कुआलालंपुर जाने वाली मलयेशिया एयरलाइंस की उड़ान में दावा किया कि उनके बैग में 'विस्फोटक' है। इसके बाद वह विमान के गलियारे में भी खड़ा हो गया और धार्मिक बात करने लगा।

इस घटना का वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें व्यक्ति को विमान के गलियारे में प्रार्थना करते और बार-बार लोगों से अल्लाह के प्रति निष्ठा के बारे में बात करते देखा गया। ऑस्ट्रेलियाई पुलिस ने कहा कि आरोपी के धमकी वाले बयान के बाद फ्लाइट को सिडनी लौटना पड़ा और आरिफ को हिरासत में ले लिया गया।
विज्ञापन


मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आरिफ के वकील मुस्तफा दाउदी ने कहना है कि उनके मुवक्किल को गंभीर मानसिक समस्याएं हैं और घटना के समय उनकी मानसिक स्थिति सही नहीं थी। मीडिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि मुहम्मद आरिफ 2002 में प्रसिद्ध पाकिस्तानी गायक अबरार-उल-हक के गीत 'प्रीतो' के संगीत वीडियो में दिखाई दिया था। उनके लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, उसने 2002 से 2016 तक पाकिस्तान में आर्किटेक्स के रूप में भी काम किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें