लॉस एंजिलस के सिक्स फ्लैग्स मैजिक माउंटेन थीम पार्क में मौजूद विश्व प्रसिद्ध 'एक्स-2' रोलर कोस्टर को लेकर बड़ा खुलासा हुआ है। सीएनएन की रिपोर्ट के मुताबिक, इस राइड की वजह से 100 से अधिक लोगों को गंभीर चोटें आई हैं। राइड पर बैठने के बाद कई लोगों को गंभीर दिमागी चोट और ब्रेन हैमरेज जैसी जानलेवा समस्याओं का सामना करना पड़ा।
तेज रफ्तार और झटकों से दिमाग पर असर
जुलाई 2024 में दो महिला सवारों को इस राइड पर बैठने के बाद दिमाग में भारी ब्लीडिंग के चलते अस्पताल ले जाना पड़ा था। डॉक्टरों ने आपातकालीन न्यूरोसर्जरी कर दोनों की जान बचाई। न्यूरोसर्जन के अनुसार, कोस्टर की अत्यधिक तेज रफ्तार, 200 फीट की ऊंचाई से गिरना और राइड के दौरान लगने वाले तेज झटके दिमाग की नसों को नुकसान पहुंचा सकते हैं। इससे 'आई स्ट्रोक' या ब्रेन हैमरेज जैसी गंभीर स्थिति पैदा हो सकती है।
ये भी पढ़ें:
जिनपिंग का अमेरिका दौरा LIVE: ट्रंप-मेलानिया ने एयरपोर्ट पर चीनी राष्ट्रपति का स्वागत किया, पत्नी पेंग भी साथ
राइड से पहले इन बातों का जरूर रखें ध्यान
अगर आपको हाई ब्लड प्रेशर, दिल की बीमारी, गर्दन या पीठ में दर्द अथवा चक्कर आने की समस्या है, तो रोलर कोस्टर पर बिल्कुल न बैठें। राइड पर जाने से पहले उसकी ऊंचाई, रफ्तार और गुरुत्वाकर्षण बल के बारे में जानकारी जरूर लें। राइड के दौरान आगे की तरफ न झुकें और पीठ व सिर को सीट के पीछे वाले हिस्से से सटाकर रखें। साथ ही सुरक्षा हैंडल को मजबूती से पकड़े रहें। राइड से पहले बहुत भारी खाना खाने से बचें और न ही बिल्कुल खाली पेट राइड करें।