फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी बमबारी से मलबे में दबे थे मोजतबा खामेनेई: घायल हालात में चुने गए थे सर्वोच्च नेता, ईरानी नेता का दावा

Mon, 28 Sep 2026 04:37 AM IST
प्रशांत तिवारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने अल अरबी को दिए इंटरव्यू में दावा किया कि अमेरिका की ओर से अस्पताल पर की गई बमबारी के बाद मोजतबा खामेनेई को मलबे से निकाला गया था। रिपोर्ट के अनुसार, घायल होने के बावजूद उन्हें ईरान का नया सर्वोच्च नेता चुना गया।
Register For Event
विज्ञापन
ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और इजरायल के भीषण हमलों के बीच ईरान के नए सुप्रीम लीडर अयातुल्ला मोजतबा खामेनेई को लेकर ईरानी नेता मोहसेन हैदरी ने कतर के टेलीविजन नेटवर्क अल अरबी को दिए इंटरव्यू में बड़ा खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि जिस अस्पताल में मोजतबा खामेनेई का इलाज चल रहा था, उस पर अमेरिका द्वारा की गई बमबारी के बाद उन्हें मलबे से बाहर निकाला गया था।

विज्ञापन


तीसरे अस्पताल में चल रहा था मोजतबा खामेनेई का इलाज
न्यूयॉर्क पोस्ट के अनुसार, घायल होने के बावजूद मोजतबा खामेनेई को नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुन लिया गया था, हालांकि गुप्त तरीके से हुई इस चयन प्रक्रिया और हमलों में उनकी स्थिति को लेकर दुनिया भर में अटकलें अभी भी जारी हैं। मोहसेन हैदरी ने बताया कि घायल होने और अस्पताल ले जाने के बाद भी, तेहरान के तीन अस्पतालों पर बमबारी की गई। मोजतबा खामेनेई तीसरे अस्पताल में थे और उन्हें मलबे से निकाला गया। एजेंसी

गुप्त तरीके से चुने गए नए सर्वोच्च नेता
रिपोर्ट के मुताबिक, 8 मार्च को मोजतबा खामेनेई को ईरान के नए सर्वोच्च नेता के रूप में चुना गया। हैदरी ने बताया कि सरकारी टेलीविजन पर घोषणा होने तक खुद मोजतबा को भी अपने चयन की जानकारी नहीं थी। सर्वोच्च नेता का चुनाव करने वाली 'विशेषज्ञों की सभा' को भी हमलों में निशाना बनाया गया था।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव: ब्रिटेन में आतंकी हमले की आशंका, अमेरिकी नागरिकों के लिए अलर्ट जारी, ईरान का रूख क्या?
विज्ञापन


'मोजतबा के अलावा कोई मार्गदर्शक नहीं हो सकता'
हैदरी ने कहा, शत्रु की मंशा को देखते हुए मोजतबा खामेनेई के अलावा कोई और सर्वोच्च मार्गदर्शक नहीं हो सकता। वे स्वस्थ हैं, धार्मिक योग्यता और देश चलाने की क्षमता रखते हैं। वे अपने पिता के मुख्य सलाहकार के रूप में कार्यरत रहे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें