पीयूष गोयल ने कहा कि भारत-इस्राइल FTA दोनों देशों की साझा समृद्धि की दिशा में बड़ा कदम है। इस्राइल के साथ व्यापार, मेट्रो परियोजनाओं और कृषि तकनीक में सहयोग पर भी चर्चा हुई।
नए क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर जोर
कृषि, सिंचाई और टेक्नोलॉजी में साझेदारी
इस्राइल में CEO गाबी मियोडोनिक (Netafim) से मुलाकात के दौरान गोयल ने भारत में सटीक सिंचाई, एग्री-टेक और सतत खेती के समाधान को और बढ़ाने के अवसरों पर चर्चा की। नेटाफिम पहले से भारत में ड्रिप इरिगेशन और आधुनिक कृषि तकनीकों के क्षेत्र में सक्रिय है।
इस्राइल के मेट्रो प्रोजेक्ट्स में भारतीय कंपनियों के अवसर
गोयल ने एनटीए-मेट्रोपॉलिटन मास ट्रांजिट सिस्टम लिमिटेड के सीईओ इतमार बेन मीर के साथ बैठक में इस्राइल के आगामी मेट्रो प्रोजेक्ट्स में भारतीय कंपनियों की संभावित भूमिका पर बातचीत की। उन्होंने कहा कि शहरी परिवहन और इन्फ्रास्ट्रक्चर के क्षेत्र में दोनों देश मिलकर नए अवसर बना सकते हैं।
ये भी पढ़ें:- US: ऑपरेशन सिंदूर के बाद राफेल के खिलाफ चीन ने चलाया दुष्प्रचार अभियान, अमेरिकी रिपोर्ट में खुलासा
60 सदस्यीय भारतीय व्यापारिक प्रतिनिधिमंडल के साथ इस्राइल दौरा