फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Diane Ladd: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन, 89 वर्ष की आयु में ली आखिरी सांस

Tue, 04 Nov 2025 02:45 AM IST
लव गौर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

Hollywood Actress Diane Ladd Passed Away: हॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री डायने लैड का निधन हो गया। वो 89 वर्ष की थी। लैड के निधन की सूचना सोमवार को उनकी बेटी लॉरा डर्न ने साझा की। 
Register For Event
विज्ञापन
मशहूर अभिनेत्री डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन - फोटो : X-@letterboxd
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री और तीन बार ऑस्कर के लिए नामांकित डायने लैड का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है। लैड के दमदार अभिनय ने 'ऐलिस डज नॉट लिव हियर एनीमोर' की साहसी वेट्रेस से लेकर 'वाइल्ड एट हार्ट' में एक मां तक के किरदारों को जीवंत बना दिया था।
विज्ञापन


 जुरासिक पार्क स्टार बेटी ने साझा की दुखद खबर
उनकी बेटी और प्रसिद्ध अभिनेत्री, जुरासिक पार्क स्टार लौरा डर्न (58) ने सोमवार को एक बयान जारी कर यह दुखद समाचार साझा किया। उन्होंने बताया कि उनकी मां का निधन कैलिफोर्निया के ओहाई स्थित घर में हुआ, जब डर्न उनके पास थीं। हालांकि उनके निधन का कारण नहीं बताया है।

मां के निधन पर भावुक पोस्ट
लौरा डर्न ने अपनी मां को भावुकता के साथ श्रद्धांजलि देते हुए कहा, "वह मेरी अद्भुत हीरो और एक अनमोल उपहार जैसी मां थीं। वह महान बेटी, मां, दादी, अभिनेत्री, कलाकार और संवेदनशील आत्मा थीं-जैसा केवल सपनों में देखा जा सकता है। हम सौभाग्यशाली हैं कि वह हमारे जीवन में थीं।"
विज्ञापन


डायने लैड एक प्रतिभाशाली कॉमिक और नाटकीय कलाकार थीं। उन्होंने फिल्मों में आने से पहले टीवी और मंच पर एक लंबा करियर बिताया। उन्हें फिल्मी दुनिया में पहचान मिली मार्टिन स्कॉर्सेसी की 1974 की फिल्म 'ऐलिस डज़ नॉट लिव हियर एनीमोर' से, जिसमें उनके किरदार 'फ्लो' ने दर्शकों का दिल जीत लिया। इस भूमिका के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेत्री के ऑस्कर के लिए नामित किया।

तीन बार ऑस्कर अवॉर्ड के लिए किया नामित
अपने छह दशक से ज्यादा लंबे अभिनय करियर के दौरान उन्हें तीन ऑस्कर और तीन एमी पुरस्कारों के लिए नामांकित किया गया। 29 नवंबर, 1935 को लॉरेल, मिसिसिपी में डायने लैडनर के रूप में जन्मी लैड ने कम उम्र में ही अभिनय शुरू कर दिया था। हॉलीवुड जाने और अपना उपनाम छोटा करने के बाद लैड 1950 और 1960 के दशक में "नेकेड सिटी" और "पेरी मेसन" जैसे टीवी शो में दिखाई दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें