इस्राइली सेना ने अपने एक जवान की हत्या में शामिल फलस्तीन के हमलावर अबू हमैद के रामल्ला स्थित घर को तबाह कर दिया। इस्राइली सेना की एक टुकड़ी ने इस साल की शुरूआत मेें वेस्ट बैंक में हमास से जुड़े लोगों की तलाश के लिए धावा बोला था।
विज्ञापन
हमले के दौरान एक जवान की गोली लगने से मौत हो गई थी। इसके लिए अबू हमैद को जिम्मेदार बताया गया था। इस्राइल के पीएम बेंजामिन नेतन्याहू की मंजूरी के बाद अबू के घर को सेना ने विस्फोट कर तबाह कर दिया।