फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Germany: 24 घंटों में दो बार बंद होने के बाद फिर खुला म्यूनिख एयरपोर्ट, ड्रोन देखे जाने के बाद उठाया था कदम

Sat, 04 Oct 2025 08:53 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, म्यूनिख (जर्मनी)।

सार

Germany: जर्मनी के म्यूनिख हवाईअड्डे को शुक्रवार रात ड्रोन दिखने के कारण दूसरी बार बंद करना पड़ा, लेकिन शनिवार सुबह फिर से खुल गया। इस बंदी से हजारों यात्री प्रभावित हुए और उड़ानों में देरी की संभावना बनी हुई है। 
Register For Event
विज्ञापन
म्यूनिख हवाई अड्डा - फोटो : एक्स/म्यूनिख हवाई अड्डा
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जर्मनी का म्यूनिख हवाई अड्डा शनिवार सुबह फिर खुल गया, जिसे अधिकारियों ने शुक्रवार रात दूसरी बार बंद कर दिया था। चौबीस घंटे से भी कम समय में दोबारा ड्रोन देखे जाने के बाद यह कदम उठाया गया था। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। 
विज्ञापन


यह देश का सबसे बड़ा हवाई अड्डा है। हवाई अड्डे ने शनिवार सुबह सात बजे (स्थानीय समयानुसार) से धीरे-धीरे उड़ानों की शुरुआत की। आमतौर पर हवाई अड्डे से उड़ानें सुबह पांच बजे शुरू हो जाती हैं। संघीय पुलिस ने एक बयान में कहा कि शुक्रवार रात करीब 11 बजे हवाई अड्डे के उत्तरी और दक्षिणी रनवे के पास दो ड्रोन देखे गए। इन ड्रोन की पहचान हो पाती, उससे पहले ही उड़कर चले गए। 

ये भी पढ़ें: स्पेन, इटली और पुर्तगाल में फलस्तीन के लिए बढ़ा समर्थन, इस्राइल के खिलाफ व्यापक प्रदर्शनों की तैयारी
विज्ञापन


हवाई अड्डे ने अपने बयान में कहा कि शनिवार को भी उड़ानों में देरी हो सकती है। शुक्रवार रात से शनिवार सुबह तक हवाई अड्डे के बंद रहने से 6,500 यात्रियों को परेशानी हुई। इससे पहले गुरुवार रात से शुक्रवार तक हवाई अड्डे को बंद करना पड़ा था, जिससे करीब तीन हजार यात्री प्रभावित हुए थे।

बेल्जियम और नॉर्वे में भी देखे गए ड्रोन
अधिकारियों के पास फिलहाल इस बात की जानकारी नहीं है कि इन ड्रोन को उड़ाने के पीछे कौन जिम्मेदार है। यह घटना यूरोप के विभिन्न देशों में हवाईअड्डों और महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के स्थानों पर संदिग्ध ड्रोन देखे जाने की कई घटनाओं में से एक है। इसी तरह बेल्जियम में एक सैन्य अड्डे के ऊपर भी रात में ड्रोन देखे गए। नॉर्वे की राजधानी ओस्लो में भी पिछले महीने एक ड्रोन की घटनाच के कारण उड़ानों पर असर पड़ा था। नॉर्वे नाटो का सदस्य है लेकिन यूरोपीय संघ का हिस्सा नहीं है। फिलहाल यह स्पष्ट नहीं है कि इन घटनाओं के पीछे कौन है। 

ये भी पढ़ें: ईरान ने दी छह कैदियों को फांसी; इस्राइल के लिए हमले का आरोप, मानवाधिकार समूहों ने जताई चिंता
विज्ञापन


रूस ने ड्रोन की घटनाओं में शामिल होने से किया इनकार
यूरोपीय अधिकारियों ने आशंका जताई है कि इन ड्रोन के पीछे रूस हो सकता है। हालांकि, कुछ विशेषज्ञों का कहना है कि कोई भी व्यक्ति ड्रोन लेकर ऐसी गतिविधियों को अंजाम दे सकता है। रूस ने डेनमार्क सहित हाल की ड्रोन की घटनाओं में अपनी भूमिका से इनकार किया है।

जर्मनी के गृहमंत्री अलेक्जेंडर डोब्रिंड्ट ने कहा कि वह और यूरोप के अन्य मंत्री इस सप्ताहांत म्यूनिख में एक बैठक के दौरान ड्रोन से घुसपैठ के मुद्दे पर चर्चा करेंगे और ड्रोन पता लगाने और सुरक्षा योजना बनाएंगे। उन्होंने जर्मनी के पश्चिमी शहर सारब्रुकेन में कहा, हम ड्रोन खतरे और ड्रोन सुरक्षा के बीच एक दौड़ में हैं। हमें यह दौड़ जीतनी ही होगी। 



 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें