फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिबूती तट के पास बड़ा हादसा: नाव पलटने से 15 बच्चों समेत 139 प्रवासियों की मौत, 100+ लोग अभी भी लापता

Sun, 11 Oct 2026 06:31 PM IST
अमन मौर्या पीटीआई, जिनेवा

सार

जिबूती तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नाव के पलटने से 15 बच्चों समेत 109 प्रवासियों की मौत हो गई। यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी, जिसमें 80 से अधिक लोगों को बचा लिया गया है।
Register For Event
विज्ञापन
जिबूती तट पर नाव हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पूर्वी अफ्रीकी देश जिबूती के तट पर बड़ा हादसा हुआ है। इंटरनेशनल ऑर्गनाइजेशन फॉर माइग्रेशन (आईओएम) ने बताया कि जिबूती के तट के पास 305 लोगों को ले जा रही एक नाव पलट गई। इससे कम से कम 139 प्रवासियों की मौत हो गई। इनमें 15 बच्चे भी शामिल हैं। आईओएम के मुताबिक, यह नाव जिबूती से यमन जा रही थी। उसी समय गुरुवार रात या शुक्रवार सुबह वह पलट गई। हादसे में 52 पुरुष, 42 महिलाएं और 15 बच्चों की मौत हो गई। हादसे में 80 से ज्यादा लोग बच गए, जबकि कम से कम 100 से अधिक लोग अभी भी लापता हैं। रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: तीन हमलों से दहल उठा पोलैंड: ब्लडी फ्राइडे की अफवाहों के बीच 76 लोग हिरासत में, 50 हजार स्कूलों की हुई जांच आईओएम ने अपने बयान में कहा कि 'हॉर्न ऑफ अफ्रीका' से हजारों प्रवासी सुरक्षा और आर्थिक मौकों की तलाश में जिबूती होते हुए और बाब-अल-मंदेब जलडमरूमध्य (स्ट्रेट) को पार करके खाड़ी देशों की ओर जाते हैं। यमन में हिंसा के बावजूद यह आवाजाही जारी है। जिबूती में आईओएम के मिशन प्रमुख एलेक्जेंडर कोइसेक ने कहा, 'यह जान-माल का बहुत बड़ा नुकसान है। यह त्रासदी इस बात की एक कठोर याद दिलाती है कि आर्थिक मौकों की तलाश में इस रास्ते से गुजरने वाले प्रवासियों को किन खतरों का सामना करना पड़ता है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें