फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिकी जीपीएस से होड़ की तर्ज पर चीन ने लॉन्च किए दो नेविगेशन सैटेलाइट

Wed, 27 Mar 2019 07:50 PM IST
तिवारी अभिषेक एजेंसी, बीजिंग
विज्ञापन
विज्ञापन

चीन ने ग्लोबल पोजीशनिंग नेटवर्क के निर्माण में एक और कदम बढ़ते हुए अमेरिकी जीपीएस से होड़ की तर्ज पर दो नेविगेशन उपग्रहों को सफलता पूर्वक लॉन्च किया है। चीन की सरकारी न्यूज एजेंसी शिन्हुआ ने सोमवार को रिपोर्ट किया कि सिचुआन के दक्षिणी-पश्चिमी प्रांत में स्थित शीचांग सैटेलाइट सेंटर से रविवार रात बीईडीओ-3 उपग्रहों को लॉन्ग मार्च-3बी केरीअर रॉकेट से लॉन्च किया गया। 

विज्ञापन



दो नए लॉन्च किए गए उपग्रह बीईडीओ नेविगेशन सैटेलाइट प्रणाली के तीसरे चरण का प्रतिनिधित्व करते हैं। यह प्रणाली बेल्ट और रोड इनिशिएटिव में शामिल देशों के लिए सेवाएं प्रदान करेगी। इसके लिए  2020 तक एक पूर्ण ग्लोबल पोजीशनिंग नेटवर्क के निर्माण का लक्ष्य रखा गया है। 

पढ़ें- चीन अगले साल तिब्बत में बनाएगा दुनिया का सबसे बड़ा प्लैनेटेरियम
विज्ञापन
विज्ञापन


इस समय तक चीन इसी प्रकार के 30 से अधिक सैटेलाइट लॉन्च करेगा। बताया जा रहा है कि यदि सब कुछ योजना के मुताबिक चलता रहा तो चीन अमेरिका और रूस के बाद अपनी नेविगेशन प्रणाली वाला तीसरा देश बन जाएगा। बीईडीओ परियोजना की शुरुआत 1994 में की गई थी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें