फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमला हैरिस कोरोना पॉजिटिव: अमेरिकी उप-राष्ट्रपति में संक्रमण के कोई लक्षण नहीं, बाइडन के संपर्क में भी नहीं

Tue, 26 Apr 2022 10:25 PM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

कमला हैरिस में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। वह फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगी और उपराष्ट्रपति के आवास से काम करती रहेंगी। उनके संबंधित हालिया यात्रा कार्यक्रमों के कारण वह राष्ट्रपति या प्रथम महिला के निकट संपर्क में भी नहीं रही हैं।
Register For Event
विज्ञापन
जो बाइडन और कमला हैरिस - फोटो : twitter.com/JoeBiden
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका की उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस कोरोना संक्रमित पाई गई हैं। व्हाइट हाउस ने मंगलवार को एक बयान के जरिए इसकी जानकारी दी। बयान के मुताबिक, अमेरिकी उप-राष्ट्रपति कमला हैरिस की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। हालांकि, हैरिस में कथित तौर पर कोरोना के कोई भी लक्षण नहीं हैं और ना ही वे राष्ट्रपति जो बाइडन के संपर्क में रही हैं।

विज्ञापन


प्रेस बयान के अनुसार, कमला हैरिस में कोई लक्षण नहीं दिख रहा है। वह फिलहाल आइसोलेशन में रहेंगी और उपराष्ट्रपति के आवास से काम करती रहेंगी। उनके संबंधित हालिया यात्रा कार्यक्रमों के कारण वह राष्ट्रपति या प्रथम महिला के निकट संपर्क में भी नहीं रही हैं। 

हैरिस सीडीसी के दिशानिर्देशों और चिकित्सकों की सलाह का पालन करेंगी और नकारात्मक रिपोर्ट के बाद व्हाइट हाउस लौट आएंगी। 57 वर्षीय हैरिस को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज के साथ बूस्टर डोज भी लग चुकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें