अमेरिका में हैकरों ने हैकिंग कर 200 से ज्यादा डेमोक्रेटिक नेताओं के सेलफोन नंबर समेत कई निजी जानकारी सार्वजनिक कर दी है। माना जा रहा है कि इस हैकिंग के पीछे रूसी हैकरों का हाथ है।
विज्ञापन
जिनकी निजी जानकारी सार्वजनिक की गई है, उसमें कांग्रेस सदस्य डेमोक्रेट नैंसी पेलोसी और अन्य शामिल हैं। कांग्रेस कैंपेन समिति से हैकिंग के जरिये चुराए गए इन दस्तावेजों को गुसीफायर 2.0 नाम के हैकर ने जारी किया है।