फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Pakistan: भारत से मुंह की खाने के बाद भी नहीं सुधरा पड़ोसी, बोला- भविष्य में संघर्ष हो सकता है विनाशकारी

Sat, 04 Oct 2025 11:10 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद।

सार

Pakistan: भारतीय सेना के सैन्य अभियान ऑपरेशन सिंदूर से भारी नुकसान झेलने के बाद भी आतंकवाद का गढ़ बन चुका पाकिस्तान सुधरा नहीं है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की चेतावनी से बौखलाई पाकिस्तान सेना ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि भविष्य का संघर्ष विनाशकारी हो सकता है। 
Register For Event
विज्ञापन
आसिम मुनीर - फोटो : एक्स/डीजी आईएसपीआर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑपरेशन सिंदूर में भारत से मुंह की खाने के बाद भी पाकिस्तान सुधरा नहीं है। वहीं, भारतीय सैन्य अधिकारियों और राजनेताओं की हालिया बयानों से से वह एक बार फिर तिलमिला गया है। इन बयानों के बाद पाकिस्तानी सेना ने गीदड़भभकी देते हुए कहा कि दोनों देशों के बीच भविष्य में होने वाला संघर्ष विनाशकारी हो सकता है। 
विज्ञापन


वैश्विक आतंकवादियों को पनाह देने वाली पाकिस्तानी सेना ने कहा, ये गैर जिम्मेदाराना बयान आक्रामकता के लिए मनमाने बहाने गढ़ने के नए प्रयास का संकेत दे रहे हैं। ये दक्षिण एशिया में शांति और स्थिरता के लिए गंभीर परिणाम ला सकते हैं। बयान में उसने आगे कहा कि वह भारतीय सुरक्षा प्रतिष्ठान के शीर्ष स्तर से आ रहे गुमराह करने वाले, भड़काऊ और राष्ट्रवादी बयानों पर गंभीर चिंता जताती है। भारतीय रक्षा मंत्री तथा उसके सेना एवं वायुसेना प्रमुखों के अत्यधिक भड़काऊ बयानों के मद्देनजर हम आगाह करते हैं कि भविष्य में होने वाला संघर्ष विनाशकारी विनाश का कारण बन सकता है। 

बयान में कहा गया कि पाकिस्तान के सशस्त्र बलों में दुश्मन के क्षेत्र के हर कोने तक लड़ाई ले जाने की क्षमता और संकल्प है। 



ये भी पढ़ें: 'हमास जल्द कदम उठाए, वरना सब बेकार हो जाएगा..', अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने फिर दी चेतावनी
विज्ञापन
विज्ञापन


रक्षा मंत्री और सेना प्रमुख ने दी थी पाकिस्तान को चेतावनी
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने हाल ही में कहा था कि भारत अपने नागरिकों की रक्षा और देश की एकता व अखंडता की रक्षा के लिए आवश्यकता पड़ने पर किसी भी सीमा को पार कर सकता है। वहीं सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने पाकिस्तान को कड़ी चेतावनी देते हुए कहा था कि अगर पड़ोसी देश दुनिया के नक्शे पर अपनी जगह बनाए रखना चाहता है तो उसे अपनी धरती पर आतंकवाद को प्रायोजित करना बंद कर देना चाहिए। इसके अलावा, वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल एपी सिंह ने कहा कि ऑपरेशन सिंदूर के दौरान भारतीय हमलों में अमेरिकी एफ-16 जेट सहित कम से कम एक दर्जन पाकिस्तानी सैन्य विमान मार गिराए गए या क्षतिग्रस्त हो गए।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें