मुलायमसिंह यादव, इन्हें कौन नहीं जानता? भारत की राजनीति खास तौर से उत्तर भारत की राजनीति में इनकापूरा असर है। वर्तमान में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीयअध्यक्ष हैं। मुलायम सिंह यादव यूं तो शिक्षक और पहलवानी करते थे, यहां तक कि उनके पिता भी उन्हें पहलवान ही बनाना चाहते थेलेकिन उन्होंने अपनेगुरु नत्थू सिंह की विधानसभा सीट जसवंतनगर से अपना राजनीतिक सफर शुरु किया। वोपहली बार 1967 में विधानसभा के सदस्य चुने गए और तभी मंत्रीभी बने। 1992 में उन्होंने समाजवादी पार्टी बनाई और तीन बार क्रमशः1989,1993 और 2003 मेंउत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रहे। मुलायम इन दिनों बिहार चुनावमें महागठबंधन से बेतरतीब बयानों की वजह से चर्चा में हैं। इस समय वो यूपी केआजमगढ़ सीट से लोकसभा में सदस्य हैं।