फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

MP News: सीहोर में अतिक्रमण पर चली जेसीबी, नदी किनारे बने ईंट भट्टों को प्रशासन ने सख्ती से हटाया

Tue, 13 Feb 2024 02:36 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीहोर

सार

नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने सीवन नदी के किनारे चर्च ग्रांउड के पास ईंट भट्टों के अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी की मदद से कई पक्के मकान भी गिरा दिए गए।
Register For Event
विज्ञापन
नगर पालिका की टीम ने की कार्रवाई। - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीहोर में भूमाफिया की अवैध कॉलोनियों को हटाने के बाद अब प्रशासन ने अवैध अतिक्रमण के हटाने के अभियान की शुरुआत की है। नगरपालिका प्रशासन ने सीवन नदी पर चर्च ग्राउंड के पास बने ईंट भट्टों के अतिक्रमण को सख्ती से हटाया। नपा टीम ने अतिक्रमणकारियों को चेतावनी दी कि अगर, दोबारा अतिक्रमण किया तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


दरअसल, शहर के कस्बा, मंडी और गंज समेत अनेक स्थानों पर अतिक्रमण पैर पसार चुका है। शहर की मुख्य रोड समेत कई सड़कें अतिक्रमण के कारण तंग गलियां बन गईं हैं। ऐसे में शहर में नासूर बन रहे अतिक्रमण को नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने सख्ती से हटाने का अभियान छेड़ दिया है।  

अभियान के तहत नगरपालिका और प्रशासन की टीम ने सीवन नदी के किनारे चर्च ग्रांउड के पास ईंट भट्टों के अतिक्रमण हटाया गया। जेसीबी की मदद से कई पक्के मकान भी गिरा दिए गए। बता दें कि सीवन नदी के किनारे बने ईंट भट्टों के संचालकों द्वारा नदी से  पानी लिया जाता है, साथ ही गंदगी भी फेंकी जा रही थी। इससे नदी में प्रदूषण हो रहा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें