फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Rajasthan: सीकर में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने गोली मारकर की आत्महत्या, पुलिस ने जांच की शुरू

Wed, 14 Feb 2024 03:12 PM IST
उदित दीक्षित न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, सीकर

सार

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि कांस्टेबल हरिकिशन मासनिक रूप से बीमार रहता था। लेकिन, पिछले करीब डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी। ऐसे में सवाल यही है कि उसने ऐसा कदम क्यों उठाया, पुलिस इसका जवाब तलाश रही है। 
Register For Event
विज्ञापन
पुलिस ने केस दर्ज कर जांच की शुरू। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सीकर जिले के रामगढ़ शेखावाटी थाने में ड्यूटी पर तैनात कांस्टेबल ने कथित तौर पर पिस्टल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर सीकर एसपी परिस देशमुख समेत पुलिस के अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचे। मामले की जांच शुरू की गई है।  

विज्ञापन

 
जानकारी के अनुसार कांस्टेबल हरिकिशन ढाका (40) खंडेला इलाके का रहने वाला था और रामगढ़ सेठान थाने में तैनात था। मंगलवार रात को उसकी ड्यूटी पुलिस थाने में एचएम ऑफिस में संतरी की थी। 

सुबह जब दूसरा पुलिसकर्मी थाने पहुंचा तो उसे हरिकिशन का शव पड़ा हुआ मिला। सिर में गोली लगने से उसकी मौत हुई है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि कांस्टेबल को गोली आकस्मिक लगी है या फिर उसने सुसाइड किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि कांस्टेबल हरिकिशन मासनिक रूप से बीमार रहता था। लेकिन, पिछले करीब डेढ़ साल से उसे कोई तकलीफ नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें