फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bengal: बीएसएफ ने वन्य पक्षियों को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया; चारदीवारी विवाद पर पड़ोसियों पर हमला

Sat, 05 Nov 2022 11:46 PM IST
Harendra Chaudhary अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता

सार

West Bengal: जानकारी के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की रात 128 वन्य पक्षियों को तस्करों के चंगुल से छुड़वाया, जिन्हें तस्कर लोहे के पिंजरों में भरकर बांग्लादेश से भारत ला रहे थे...
Register For Event
विज्ञापन
BSF - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दक्षिण बंगाल सीमांत (नदिया जिला) के अंतर्गत सीमा चौकी बेताई, 84वीं वाहिनी के जवानों ने दो अलग-अलग जगह से वन्य पक्षियों (कई रंगों के तोतों और लव वर्ड्स) को तस्करों के चंगुल से छुड़ाया और संबंधित वन विभागों को सौंप दिया गया। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार और शनिवार की रात 128 वन्य पक्षियों को तस्करों के चंगुल से छुड़वाया, जिन्हें तस्कर लोहे के पिंजरों में भरकर बांग्लादेश से भारत ला रहे थे।

रात को जवानों ने देखा कि बांग्लादेश की तरफ से कुछ तस्कर तारबंदी के ऊपर से कुछ सामान फेंक रहे थे। उसी समय जवानों ने उनका पीछा किया, लेकिन तस्कर घने अंधेरे और झाड़ियों का सहारा लेकर भाग गए। जवानों ने घटना स्थल पर जाकर देखा तो वहां पिंजरों में हरे, पीले और सफेद रंग के कुल 128 तौते रखे हुए थे।

उसी तरह से रात सीमा चौकी रांगियापोटा, 82वीं वाहिनी के जवानों ने 93 लवबर्डस (छोटे प्रकार के तोते) जब्त किए। तस्कर इन वन्य पक्षियों को भारत से बांग्लादेश ले जाने की फिराक में थे। जब्त किए गए वन्य पक्षियों को क्रमशः वन विभाग मुर्शिदाबाद और कृष्णानगर को सौंप दिया गया है।

दक्षिण बंगाल सीमांत के प्रवक्ता ने बताया कि हमारे जवान सीमा पर होने वाली किसी भी प्रकार की तस्करी को रोकने के लिए कड़े कदम उठा रहे हैं। उन्होंने साफ शब्दों में कहा की हम किसी भी सूरत में अपने इलाके से तस्करी नहीं होने देंगे।

विज्ञापन


चारदीवारी के विवाद को लेकर पड़ोसियों पर चाकू से हमला
वहीं, कोलकाता में चारदीवारी को लेकर हुए विवाद को लेकर अपने पड़ोसियों पर शनिवार को चाकू से हमला करने वाले एक व्यक्ति के हमले में कम से कम छह लोग घायल हो गए, जिनमें से दो की हालत गंभीर है। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शहर के दक्षिणी हिस्से के सरसुना इलाके में घटना के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। राखल मुखर्जी रोड पर आरोपी द्वारा चारदीवारी बनाने को लेकर व्यक्ति और उसके पड़ोसियों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा था।

84 लाख के सोने के साथ दो गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी में 1.6 किलोग्राम सोने के साथ पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी महाराष्ट्र के रहने वाले है। इनसे करीब 84 लाख रुपये का सोना बरामद किया गया है। जलपाईगुड़ी के एएसपी संदीप सेन ने बताया कि कैब चालक की सूचना पर यह कार्रवाई की गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें