चीन में दुनिया का सबसे लंबा पुल बनकर तैयार हो गया है। ये समंदर पर बना दुनिया का सबसे लंबा पुल है जिसकी लंबाई 55 किलोमीटर है। हांगकांग-झुहाई एंड मकाऊ ब्रिज को बुधवार को आम जनता के लिए खोला जाएगा। इस पुल में डुअल थ्री लेन है जिसमें से 22.9 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के ऊपर है, वहीं 6.7 किलोमीटर का हिस्सा समुद्र के नीचे सुरंग के तौर पर है जिसकी गहराई 44 मीटर है। पुल का जो हिस्सा सुरंग के तौर पर है उसके दोनों ओर दो नकली द्वीप बनाए गए हैं। इस पुल को बनाने में चार लाख टन स्टील और करीब 17 अरब डॉलर का खर्च आया है। चीन का ये पुल रिक्टर पैमाने पर 8 की तीव्रता वाले भूकंप को भी आसानी से झेल सकता है।