फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में ट्रंप के खिलाफ महिलाओं के मार्च ने बनाया रिकॉर्ड

वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली Updated Mon, 23 Jan 2017 11:01 PM IST

अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ महिलाओं ने मोर्चा खोल दिया है। ईस्ट कोस्ट से लेकर वेस्ट कोस्ट देश के हर कोने में महिलाएं सड़क पर उतर कर प्रदर्शन कर रही हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अमेरिका के अलावा पश्चिमी यूरोप में भी लाखों लोगों ने ट्रंप के खिलाफ आवाज उठानी शुरू कर दी है। सबसे बड़ा विरोध प्रदर्शन वॉशिंगटन में हुआ। शनिवार शाम को प्रदर्शनकारियों की भीड़ वाइट हाउस की ओर उमड़ी। अमेरिका के न्यूयॉर्क, लॉस ऐंजिलिस से लेकर, लंदन, तेल अवीव, मेलबर्न, कोसोवो में स्थित प्रिस्टिना, बर्लिन, बुडापेस्ट, बार्सिलोना समेत दुनियाभर के सभी प्रमुख शहरों में ट्रंप के खिलाफ लोगों ने प्रदर्शनों में हिस्सा लिया।
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें