पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान पर आतंकवाद को बढ़ावा देने का आरोप लगा है। पुलिस ने उनके खिलाफ पाकिस्तान की एंटी टेररिज्म एक्ट की धारा सात के तहत एफआईआर दर्ज की है। उनपर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। हालांकि, कोर्ट ने इमरान को तीन दिन की राहत दी है।