अमेरिका ने आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट पर अब तक का सबसे बड़ा हमला किया है।इस हमले में तकरीबन 90 IS आतंकवादियों के मारे जाने की खबर है। अफगानिस्तान में आईएस के खुरासान मॉड्यूल के सबसे बड़े ठिकाने पर अमेरिका ने सबसे बड़ा नॉन-न्यूक्लियर बम ‘GBU-43’ गिराया है। ये बम नांगरहार स्टेट के अचिन जिले में एक सुरंगनुमा इमारत पर गिराया गया। यहां से IS अपना खुरासान मॉड्यूल को ऑपरेट करता था, जो भारत समेत दक्षिण एशिया पर कब्जा करने के मंसूबे पाल रहा था। आईएस पर अमेरिका के इस हमले से भारत समेत दक्षिण एशिया के देशों को बड़ी राहत मिली है।