South Korea Plane Crash News: दक्षिण कोरिया के मुआन हवाई अड्डे पर हुए भीषण विमान हादसे की तस्वीरों ने पूरी दुनिया को हिलाकर रख दिया। इस हादसे में 179 लोगों की जान गई और विमान में सवार लोगों में से सिर्फ दो ही जीवित बचे। दरअसल, ये दोनों विमान के सबसे पिछले हिस्से की दो सीटों पर बैठे हुए थे। जीवित बचे दोनों लोगों की पहचान 32 वर्षीय फ्लाइट अटेंडेंट ली और 25 वर्षीय क्वोन के रूप में हुई है।