ऑस्ट्रेलिया के एक और राज्य में नाजी झंडे को फहराने या स्वास्तिक चिह्न को प्रदर्शित करने पर बैन लगा दिया गया है। ऑस्ट्रेलियाई राज्य न्यू साउथ वेल्स में ऐसा करने पर एक साल जेल या एक लाख डॉलर का जुर्माना हो सकता है। बीते गुरुवार को न्यू साउथ वेल्स के ऊपरी सदन में इससे जुड़ा वो बिल पास हो गया, जिसे बीते अप्रैल में ड्राफ्ट किया गया था। न्यू साउथ वेल्स इस तरह का बैन लगाने वाला ऑास्ट्रेलिया का दूसरा राज्य है। इससे पहले बीते जून महीने में विक्टोरिया राज्य में भी स्वास्तिक के प्रदर्शन पर बैन लगाया जा चुका है।