फोन को ज्यादा इस्तेमाल करता देख अक्सर युवाओं को उससे दूरी बनाने की नसीहत दी जाती है। इन नसीहतों के बीच एक सर्वे में पहली बार ये सामने आया है कि 16 से 24 साल तक की उम्र के युवा अब फोन का इस्तेमाल पहले से कम करने लगे हैं। तो वहीं ज्यादा उम्र के लोगों के साथ कुछ उल्टा हो रहा हैं।