सारी दुनिया को ब्लैक होल और बिग बैंग थ्योरी समझाने वाले मशहूर वैज्ञानिक स्टीफन हॉकिंग का 76 साल की उम्र में निधन हो गया। इस बात की जानकारी खुद स्टीफन हॉकिंग के परिवार ने दी। आपको बता दें कि स्टीफन हॉकिंग के दिमाग को छोड़कर शरीर का कोई भी हिस्सा काम नहीं करता था।