चीन, आबादी के लिहाज से दुनिया का सबसे बड़ा देश है। यहां लड़कों की तादाद लड़कियों के मुकाबले ज्यादा है। इसकी वजह चीन की वन चाइल्ड पॉलिसी रही, जिसमें लोगों को एक ही बच्चा पैदा करने की इजाजत थी। इससे सेक्स रेशियो बिगड़ गया। आज के चीनी युवाओं की मुश्किल ये है कि लड़कियों को डेटिंग के लिए रिझाने के लिए, सख्त मुकाबला करना पड़ रहा है इसीलिए वहां डेटिंग स्कूल और कोचिंग खुल रहे हैं।