डोनाल्ड ट्रंप अमेरिका के अगले राष्ट्रपति होंगे। रिपब्लिक उम्मीदवार ट्रंप ने कड़े मुकाबले में डेमोक्रेट उम्मीदवार हिलेरी क्लिंटन को हराया। ट्रंप को 276 वोट मिले, जबकि जीत के लिए 270 वोट चाहिए थे, ट्रंप के मुकाबले हिलेरी को 218 वोट से ही संतोष करना पड़ा। अमेरिका के 17 राज्यों में हिलेरी जीतीं तो 27 राज्यों में ट्रंप ने अपना दबदबा साबित किया। ट्रंप को 48 फीसदी वोट मिले तो हिलेरी सिर्फ एक फीसदी वोट से पिछड़ गईं। ट्रंप की जीत के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर उन्हें जीत की बधाई दी है।