बांग्लादेश में मंदिरों और हिंदुओं पर हमलों के खिलाफ आज 150 देशों में विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। ये प्रदर्शन अलग-अलग देशों में इस्कॉन केंद्रों पर होंगे। इस दौरान प्रार्थना सभाएं आयोजित की जाएंगी और हमलावरों के खिलाफ सख्त एक्शन की लेने की आवाज उठाई जाएगी। बता दें कि हिंसा के दौरान बांग्लादेश में इस्कॉन मंदिर पर हुए हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी और कई लोग घायल हो गए थे।