फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तान ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया

वीडियो डेस्क, अमर उजाला/ नई दिल्ली Updated Mon, 21 Nov 2016 01:25 PM IST

पाकिस्तान समुद्री सुरक्षा एजेंसी ने 43 भारतीय मछुआरों को गिरफ्तार किया। इन मछुआरों पर अरब सागर में पाकिस्तान की सीमा में घुसने का आरोप लगा है। पाक समुद्री सुरक्षा एजेंसी के मुताबिक इन मछुआरों को सिंध प्रांत के तट के करीब पकड़ा गया। एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया, मछुआरों के खिलाफ आगे मामला दर्ज करने के लिए उनको कराची के डॉक पुलिस थाने को सुपुर्द कर दिया गया। पाकिस्तान का आरोप है कि ये भारतीय मछुआरे समुद्री सीमा नियमों का उल्लंघन करते हुए मछली पकड़ते हुए पाकिस्तान की सीमा में दाखिल हो गए और अब इन मछुआरों के खिलाफ संबंधित कानूनों के तहत मामला दर्ज किया गया है।
 
 

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें