जानेमाने अरबपति कारोबारी एलन मस्क ने गुरुवार को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर एक बड़ा आरोप लगाया। उन्होंने दावा किया कि ट्रंप का नाम एपस्टीन फाइल्स में है। उन्होंने यह भी कहा कि यही वजह है कि ट्रंप प्रशासन इसमें शामिल सूची जारी नहीं कर रहा है। जेफरी एपस्टीन (एक बाल यौन अपराधी और तस्कर) पर लड़कियों के साथ दुष्कर्म करने के कई आरोप लगे थे। उस पर शीर्ष राजनेताओं, व्यापारियों और मशहूर हस्तियों की यौन संतुष्टि के लिए नाबालिगों की तस्करी करने के भी आरोप थे।