नेपाल के तारा एयरलाइंस का लापता विमान रविवार को दोपहर बाद पता चल गया. लापता विमान के मुस्तांग के कोवांग में मिलने की खबर है. यह जानकारी त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रमुख ने दी. उन्होंने बताया कि लापता यात्री विमान के कोवां में मिलने की जानकारी मिली है. विमान मिलने के बाद नेपाल की सेना हवाई मार्ग से घटना स्थल की ओर बढ़ रही है.