कजाखस्तान में दुर्घटनाग्रस्त हुए अजरबैजान एयरलाइंस के विमान में सवार 62 यात्री और पांच चालक सदस्यों में कुल 38 लोगों की मौत हो गई है। वहीं इस हादसे में बचे और घायल 29 सदस्यों में से एक जीवित यात्री ने विमान के अंदर का वीडियो रिकॉर्ड किया है। जिसमें वो शख्स हादसे के बाद मलबे से बाहर निकलने की कोशिश कर रहा है और उसके आसपास तमाम लोग घायल पड़े हुए हैं। इस विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने की पुष्टि से पहले अजरबैजान एयरलाइंस ने बताया था कि एम्ब्रेयर 190 विमान को शहर से 3 किमी दूर आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी है।