फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: भूकंप से कांपे मंदिर में फिर दिखी जन्माष्टमी की धूम, भक्तों का लगा तांता

Mon, 03 Sep 2018 10:29 AM IST
वीडियो डेस्क, अमर उजाला टीवी/ नई दिल्ली

देश के साथ ही हमारे पड़ोसी नेपाल में भी जन्माष्टमी की धूम देखने को मिली। नेपाल के बड़े मंदिरों में शुमार पाटन दरबार श्रीकृष्ण मंदिर में भक्तों की लंबी कतार देखी गई। पाटन दरबार स्क्वायर नेपाल के मशहूर टूरिस्ट स्पॉट्स में से एक है। साल 2015 में आए विनाशकारी भूकंप में यहां बने श्रीकृष्ण मंदिर को भी नुकसान पहुंचा था जिसके बाद इसे मरम्मत के लिए बंद कर दिया गया था। तीन साल बाद जब पाटन दरबार दोबारा खोला गया तो कृष्ण भक्तों का सैलाब अपने आराध्य के दर्शन करने उमड़ पड़ा। सभी के हाथों में मोरपंख थे जो वो अपने श्रीकृष्ण को भेंट करने के लिए लाए थे।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें